छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नपा अध्यक्ष की अशिष्टता पर कार्यवाही की मांग की भाजपा ने

 सिवनी 21 मई 2023
सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान के अशिष्ट व्यवहार से आहत भाजपा पार्षद रविवार को जिला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ कोतवाली पहुँचे जहाँ उन्होंने कोतवाली प्रभारी एम डी नागोतिया को आवेदन देते हुये नगर पालिका अध्यक्ष पर कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की है ।
भाजपा नेताओं के साथ पहुँचे प्रतिनिधि मंडल के साथ पुलिस कोतवाली में महावीर वार्ड की पार्षद श्रीमती अनुसुईया पटवा के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में कहा गया है कि गत 18 मई को नपा के विशेष सम्मेलन में सिवनी नगर पालिका परिषद में पेयजल समस्या को लेकर चर्चा की जा रही थी इसी चर्चा में जल आवर्धन योजना में भ्रष्टाचार के मामले पर चर्चा हो रही थी तभी शफीक खान अध्यक्ष नगर पालिका ने आक्रोशित होते हुये कहा कि मैं शहर का सबसे बडा गुंडा हूँ जैसा मैं चाहूंगा परिषद वैसी चलेगी और हम सभी के साथ अभ्रदता पूर्वक व्यवहार करने लगे और उठकर खडे हो गये तथा हम सभी को परिषद से निकल जाने के लिये कहा गया ।
श्रीमती अनुसुईया पटवा ने कोतवाली में दिये अपने आवेदन में कहा है कि अध्यक्ष श्री खान के इस अशिष्ट व्यवहार से हम सभी भयभीत है अत: उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर हमें भयमुक्त कराया जाये ।
भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के साथ हुये अपमानजनक व्यवहार पर कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिये कोतवाल पहुँचे नेताओं में जिला भाजपा के संगठन प्रभारी सतानंद गौतम ,जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, केवलारी विधायक राकेश पालसिंह, सिवनी नगर पालिका में भाजपा पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी,पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक तेकाम, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी डां. श्याम सिंह कुमरें, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर श्रीवास्तव, भाजपा जिला मंत्री लालू राय, विधि एवं कानून विभाग के प्रदेश सह संयोजक अधिवक्ता विनोद सोनी,भाजपा नगर मंडल उत्तर के अध्यक्ष संजय सोनी, दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं समस्त भाजपा पार्षदों ने रविवार को सिवनी कोतवाली पहुँचकर सिवनी नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान पर कार्यवाही करने की मांग की है ।
यहाँ यह बता दें कि पिछले दिनो सिवनी नगर पालिका के विशेष सम्मेलन में जल आवर्धन योजना में जाँच समिति द्वारा कार्य एजेंसी द्वारा भ्रष्टाचार और अनियमित्ताएँ बरते जाने की बात कही गयी थी और कार्य एजेंसी का भुगतान रोकने को नपा की जाँच समिति ने प्रतिवेदन में लिखा था उसके बाद भी कार्य एजेंसी को एक करोड़ बाननवे लाख सैतालिस हजार का भुगतान किया गया जिस पर भाजपा के पार्षद राजेश यादव एवं गोलू पंडित द्वारा आपत्ति दर्ज कराते हुये चर्चा प्रारंभ की थी इस बात से नपा के अध्यक्ष शफीक खान आक्रोशित हो गये और कहा गया कि मैं शहर का सबसे बड़ा गुंडा हूँ परिषद मेरे हिसाब से चलेगी और भाजपा के पार्षदों को बाहर निकल जाने के लिये कहा ।
भाजपा के पाषर्दो ने इस बात की जानकारी घटना के कुछ ही देर पश्चात कलेक्टर के नाम विहित अधिकारी को आवेदन देकर घटना से अवगत कराते हुये कार्यवाही की मांग की थी । इसके पश्चात रविवार को पुलिस कोतवाली पहुँचकर पुलिस को भी आवेदन देकर कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!