WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्म

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने भगवान झूलेलाल की आरती कर आशीर्वाद लिया

Chhindwara 30 March 2025
छिंदवाड़ा यशो :- भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव भगवान झूलेलाल की जयंती चेटीचंड पर्व के अवसर मोहन नगर स्थित भगवान झूलेलाल के मंदिर पहुंचे, जहां सिंधी समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने मंदिर में भगवान झूलेलाल की आरती की एवं माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किए।

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू भी आरती और पूजा में शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ कृष्णा हरजानी, घनश्याम पंजवानी, सुनील लालवानी, मुकेश लालवानी सहित सिंधी समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!