छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने भगवान शिव की आराधना कर शहर के भंडारों में दी सेवा

Chhindwara 26 February 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- भाजपा के शुभंकर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पातालेश्वर महादेव मंदिर एवं मोक्षधाम स्थित श्री महाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा पूजन उपरान्त शहर में आयोजित विभिन्न भंडारों में शिव भक्तों को सेवा देते हुए भक्तों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भगवान शिव शंकर सदा शाश्वत है। इसीलिए शिव ही सत्य है कहा जाता है। वे अति सहज हैं और जल और बिल्वपत्र से प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिव आराधना में ही परम सुख की अनुभूति होती है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ रमेश पोफली, विजय पांडे, संजय पटेल, दीनदयाल मोहने, श्रीमती गरिमा दामोदर, भारत घई, राकेश माइकल पहाड़े, संदीप चौहान, दीपक कोल्हे, दिनेश यादव दिनसू, अनीश पटेल, शैलेन्द्र यादव, प्रतीक दामोदर सहित सहयोगी कार्यकर्ताओं ने शिवभक्त की सेवा की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button