Seoni 10 May 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा अभियान से संबंधित आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में देश में उत्पन्न वर्तमान परिस्थिती पर चर्चा की गयी और कहा गया कि भारत – पाकिस्तान युद्ध की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर एक अभियान चलाया चलाया जाये । इस अभियान में अनेक विषयों पर चर्चा को केन्द्रित रखते हुये आपात परिस्थितियों से निपटने के उपायों से संबंधित सुझाव एवं आवश्यक जानकारियां दी जाये ।
बैठक तय किया गया है कि जिले के अनेक स्थानों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, रक्तदान एवं अन्य सभी समुचित व्यवस्थाएँ की जाये । इन सभी के लिये समितियों का गठन कर जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गयी है ।
जिला भाजपा मीडिया विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि विभिन्न प्रकार की बनायी गयी समितियों के कार्यो की मानीटरिंग भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवार, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी एवं भाजपा के जिला महामंत्री अजय डागोरिया करेंगे ।
बैठक में तय किया गया कि रक्तदान कार्यक्रम संबंधी जिम्मेदारी भाजपा के जिला मंत्री पीयुष दुबे, युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष युवराज रांहगडाले, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशीष माना ठाकुर, एवं समस्त भाजपा मंडल अध्यक्ष संभालेंगे । रक्तदान दाताओं की सूचियों का संकलन करेंगे ।
इसी प्रकार नागरिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के लिये बनी समिति की जिम्मेदारी भाजपा जिला मंत्री डां. अभिजीत सिंह चोहान, एवं डां. भूपेन्द्र मिश्रा देखेंगे । आवश्यकता अनुसार आपात स्थिती में दवाईयों की व्यवस्था एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करेंगे ।
आपात स्थिती में जल आपूर्ति की व्यवस्थाओं को नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, श्रीमती इमरता साहू नप अध्यक्ष बरघाट, श्रीमती निशा पटेल नप अध्यक्ष छपारा, श्रीमती सुनीता बघेल नप अध्यक्ष केवलारी, श्रीमती मीना गोल्हानी नप अध्यक्ष केवलारी एवं समस्त जनपदों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष आपात स्थिती में जल आपूर्ति को व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी निभायेंगे ।
आपात स्थिती में राशन व्यवस्था के लिये बनी समिति में लालमणी लालू राय, प्रहलाद पटेल, परसराम सनोडिया, कीरत सिंह बघेल को शामिल किया गया है ।
नागरिक सुरक्षा से संबंधित समिति में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक नगपुरे, विक्रांत दुबे ,एवं अन्य को शामिल किया गया है ।
समाज की संमस्त सामाजिक धार्मिक संस्थाओं से चर्चा के लिये बनी समिति में पूर्व सांसद डां. ढालसिंह बिसेन, पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन, सुदर्शन बाझल, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर को शामिल किया गया है । आयोजित बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर श्रीवास्तव अन्य पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।



