Mon, 23 Nov 2026 | 05:17:41 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू

ना तुम जीते, ना हम हारे, सहमति की मिसाल बनी नेशनल लोक अदालत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 10, 2025 10:03 pm / Post views : 365

ना तुम जीते, ना हम हारे, सहमति की मिसाल बनी नेशनल लोक अदालत
शेयर करें:

819 मामलों में 5 करोड़ से अधिक राशि के अवार्ड किये गये पारित

Chhindwara 10 May 2025 छिन्दवाड़ा यशो:- आयोजित नेशनल लोक अदालत ने न्यायिक प्रणाली में एक बार फिर आपसी सहमति और सुलह के महत्व को स्थापित किया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायालय छिंदवाड़ा समेत परासिया, चौरई, पांढुर्णा, सौंसर, जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, हर्रई और तामिया के तहसील न्यायालयों में साल की व्दितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष  सुशांत हुद्दार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसमें न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। लोक अदालत की 39 खंडपीठों ने कुल 819 मामलों का निपटारा किया, जिनमें कुल 5 करोड़ 49 लाख 25 हजार 736 रुपये की राशि के अवॉर्ड पारित किए गए। इनमें प्रमुख रूप से मोटर दुर्घटना के 25 मामलों में 91.72 लाख रुपये, चेक बाउंस के 143 मामलों में 2.43 करोड़ रुपये, विद्युत अधिनियम से संबंधित 18 मामलों में 2.81 लाख रुपये तथा अन्य सिविल मामलों में 13.64 लाख रुपये की राशि शामिल रही। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण के एक प्रकरण में 9.34 लाख रुपये का अवॉर्ड पारित किया गया। राजीनामा योग्य 165 आपराधिक मामलों, 111 पारिवारिक विवाद, और एक श्रम विवाद समेत न्यायालयों में लंबित कुल 597 मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से समझौता कर अंतिम निराकरण किया गया। प्री-लिटिगेशन मामलों के अंतर्गत बैंक बकाया वसूली के 6 प्रकरणों में 5.96 लाख रुपये, नगर निगम/नगरपालिका के जलकर से संबंधित 82 प्रकरणों में 3.22 लाख रुपये तथा विद्युत विभाग के 82 मामलों में 8.73 लाख रुपये की राशि पर सुलह हुई। नेशनल लोक अदालत की सफलता पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश श्री राकेश सिंह ने सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, विभागीय अधिकारियों और पक्षकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन त्वरित, सुलभ और शांतिपूर्ण न्याय की दिशा में एक सार्थक पहल है।