छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा आदिवासियों को जल जंगल जमीन के अधिकार से वंचित करना चाहती है – राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में धनौरा में जनसभा को किया संबोधित

भाजपा आदिवासियों को जल जंगल जमीन के अधिकार से वंचित करना चाहती है - राहुल गांधी - Seoni News
सिवनी यशो:- कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंडला लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ओमकारसिंह मरकाम के समर्थन में सिवनी जिले के आदिवासी विकासखंड मुख्यालय धनौरा में जनसभा को संबोधित किया । कांग्रेस द्वारा आयोजित इस जनसभा में जिले के अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं आम मतदाताओं ने सहभागिता की । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यहाँ आदिवासी समाज को केन्द्रित कर अपना संबोधन दिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी आप सभी को इस भू भाग का मालिक मानती है और आप को आदिवासी कहते है, कांग्रेस आपको जल जंगल जमीन का अधिकारी मानती है जबकि भाजपा के लोग आप लोगो को वनवासी कहते है जिसका मतलब है कि आप वनों में रहने वाले है और आप लोगो का जल जंगल जमीन पर कोई अधिकार नहीं है । राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि देश में आदिवासियों की आबादी 8 प्रतिशत है लेकिन उनकी गिनती किसी बड़े उद्योगपति के रूप नही है और न ही उनके पास कोई बड़ा उद्योग और कंपनी है । आदिवासी समाज का विकास नहीं हुआ उन्हें अमीर बनाने की कोशिश नहीं हुई । देश को चलाने वाले बड़े अफसरो में आदिवासी समाज को कोई स्थान नहीं है ।

भाजपा आदिवासियों को जल जंगल जमीन के अधिकार से वंचित करना चाहती है - राहुल गांधी - Seoni News
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी और देश के उद्योगपतियों के प्रति भाजपा की नीति को भी आड़े हाथो लिया उन्होंने कहा कि देश में यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो बेरोजगारों को रोजगार और महिलाओं आर्थिक सक्षमता प्रदान की जायेगी । श्री गांधी ने जनसभा में आदिवासियो पर हो अत्याचार का उल्लेख भी किया और कहा कि भाजपा की सरकार में आदिवासी समाज शोषण का शिकार तो हो रही हे उनपर अत्याचार भी हो रहा है । उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा का एक नेता आदिवासी के ऊपर पेशाब कर रहा था, और ये लोग उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल कर रहे थे । आदिवासियों के प्रति भाजपा की मानसिकता ठीक नहीं है । राहुल गांधी ने कहा, मोदी सरकार ने शिक्षा के लिए लिया गया आदिवासी युवाओं का कर्ज माफ नहीं किया। किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, लेकिन अरबपतियों का 16 लाख करोड़ माफ कर दिया। इतने रुपए में 24 साल मनरेगा योजना चल जाती। युवा कर्जा लेने जाते हैं तो बैंकों से भगा दिया जाता है, लेकिन उद्योगपतियों को घर जाकर दिया जाता है।

भाजपा आदिवासियों को जल जंगल जमीन के अधिकार से वंचित करना चाहती है - राहुल गांधी - Seoni News
जनसभा को संबोधित करते हुये राहुल गांधी ने आगे कहा कि आदिवासियों को उनका अधिकार देने के लिए कांग्रेस पेसा कानून लेकर आयी उनकी बेहतरी के लिये भूमि अधिग्रहण और ट्राइबल बिल लाया गया था । इंदिरा गांधी जी और कांग्रेस की सरकारों ने आदिवासियों को उनकी जमीन वापस दी और उसका हक आपको दिया परंतु भाजपा ने मौका मिलते ही आपकी जमीन छीनकर अडानी जैसे अरबपतियों के हवाले की है ।

राहुल गांधी ने आदिवासी समुदाय के लिए बड़ी घोषणा करते हुये कहा कि छठी अनसूची लागू की जायेगी और आदिवासी कल्याण का बजट दोगुना किया जायेगा । उन्होंने कहा कि छठी अनुसूची लागू होने के बाद आदिवासी अपने यहां के निर्णय खुद लेंगे। उन्हें कोई दिल्ली-भोपाल से नहीं चलाएगा। आदिवासी जहां पर 50 परसेंट से अधिक हैं, वहां यह प्रावधान लागू किए जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा, अमीर परिवार के बच्चे नौकरी से पहले अलग-अलग कंपनियों में ट्रेनिंग करते हैं। इसके लिए पैसे भी मिलते हैं। हम मनरेगा की तरह नया कानून बनाएंगे, जिसमें हिंदुस्तान के हर युवा को एक साल की अप्रेंटिस और एक लाख रुपए दिया जाएगा।

भाजपा आदिवासियों को जल जंगल जमीन के अधिकार से वंचित करना चाहती है - राहुल गांधी - Seoni News
मंडला लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ओमकारसिंह मरकाम ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि अनेक बार के सांसद, मंत्री भाजपा के उम्मीदवार के पास मंडला क्षेत्र में किये गये कार्यो की कोई उपलब्धि बताने को नही है मध्यप्रदेश में आदिवासियों के अत्याचार पर कुलस्ते चुप्पी साध लेते है भाजपा नेता द्वारा आदिवासी पर पेशाब करने का मामला हो या नेमावर में आदिवासी परिवार को जिंदा दफन करने का, सिवनी के कुरई विकास खंड में बीजेपी और उसके सहयोगी दल के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके परिवार के सामने 2 आदिवासी युवको की निर्मम हत्या कर दी जाती है मंडला सांसद कभी आदिवासियों के समर्थन में खडे नही हुये। विशाल आम सभा में राहुल गांधी जी के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, अ.भा.रा.कांग्रेस के सचिव मध्यप्रदेश के सहप्रभारी संजय कपूर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव, पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय राहुल सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, ठा.रामजीयनसिंह, पंकज शर्मा, प्रसन्नचंद मालू, असलम खान, शफीक खान, पूर्व मंडला विधायक संजय उइके, मंडला लोकसभा के प्रभारी कदीर सोनी, केवलारी विधायक ठा. रजनीशसिंह, लखनादौन विधायक योगेन्द्रसिंह बाबा, बिछिया विधायक नारायणसिंह पट्टा जी के साथ साथ मंडला लोकसभा एवं सिवनी जिले के कांग्रेस जन की बडी संख्या में उपस्थिती रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button