ध्वजारोहण, मां भारती और पितृपुरूषों का होगा पुण्य स्मरण
Balaghat 05 April 2025
बालाघाट यशो : भारतीय जनता पार्टी आज 06 अप्रैल को भाजपा हरेक बूथों में भाजपा स्थापना दिवस मनाएंगी। इस संबंध में पूर्व मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर नानो कावरे ने कहा कि, स्थापना दिवस पर आज रविवार को प्रात: पार्टी की स्थापना दिवस के पावन अवसर पर प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों में भाजपा के आमजन, वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पार्टी का ध्वजारोहण, मां भारती और पार्टी के पितृपुरूषों का पुण्य स्मरण करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने भाजपा के देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं से पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने का आव्हान किया। उन्होंने अवसर पर पार्टी की रीति-नीति, जनकल्याण, सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात भी कहीं। ताकि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मूलमंत्र सार्थक हो सके। इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने जिले वासियों राम नवमीं को भाजपा के स्थापना दिवस मंगलमय, शुभकामनाएँ दी।





