पेंच में पकड़ाया एक ट्रक, 9.057 घ.मी लकड़ी का हो रहा था परिवहन
केवलारी में वन अमले की सांठ गांठ से सैकड़ो वृक्षों का हो चुका है कत्ले आम
Seoni 05 March 2025
सिवनी यशो:-जिले में पिछले कुछ समय से अवैध कटाई एवं ईमारती लकड़ी का अवैध कारोबार तेजी से बढ़ा है और विभागीय अमला को इसकी कोई जानकारी नहीं होती अधिकांश मामलों में मुखबिर से सूचना मिलने पर कार्यवाही की जा रही है । वन अमले की गश्त के दौरान वन माफिओं को नहीं पकड़ा जा रहा है । यहाँ तक सैकड़ो वृक्ष काटने के बाद भी वन विभाग द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती । वन माफियाओं की जिस तरह से गतिविधियाँ बढ़ रही है उससे प्रतीत होता है कि वन विभाग का अमला ही बड़े पैमाने में जंगल से चोरी करवाने में सक्रिय है ।
दक्षिण वन मंडल के केवलारी परिक्षेत्र से यह बहुत कुछ स्पष्ट भी हो चुका है और यहाँ पर भी कार्यवाही विभाग के द्वारा करने में कोई रूचि नहीं नहीं ली गयी । शिकायत कर्ता को मुख्यमंत्री तक शिकायत करना पड़ी तब कार्यवाही भोपल से पहुँचे जांच अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की गयी और इस जाँच में स्पष्ट भी हुआ कि वन विभाग का अमला स्वयं वनमाफियाओं से सांठ गांठ कर वनो को उजाड़ रहा है और अपनी तिजोरियाँ भर रहा है ।





