मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल का 20 अप्रैल को सिवनी आगमन, अनु.ज.जा. कार्यकत्र्ताओं की वृहद बैठक को करेंगे संबोधित

 Seoni 18 April 2025

सिवनी यशो :- आगामी 20 अप्रैल 2025 को दोपहर 2:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय सिवनी में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल जी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की वृहद बैठक को संबोधित करेंगे । भारतीय जनता पार्टी एवं एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वाधान में आयोििजत इस महत्वपूर्ण बैठक के संबंध में स्थापना दिवस से प्रारंभ विभिन्न कार्यक्रामों के प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुये बताया है कि 20 अप्रैल को आयोजित होने वाली जनजाति कार्यकत्र्ताओं की वृहद बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप उईके आयोजित कर रहे है ।

इस बैठक में सांसद, विधायक, प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पंचायतअध्यक्ष एवं सदस्य(अनु.जनजाति वर्ग), जनपद अध्यक्ष/सदस्य, नगरपालिका अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच, सहकारी समिति, वन समिति एवं अन्य समितियां. पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व जनपद सदस्य, पूर्व सरपंच, सहकारी समिति, वन समिति सभी पार्षद (भाजपा समर्थित) सभी स्तर के जनजाति मोर्चे के जिला पदाधिकारी ,मंडल पदाधिकारी, अनु.जनजाति मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जनजाति वर्ग के समस्त कार्यकर्ता भाजपा के पदाधिकारी इस बैठक में आपेक्षित है ।

सिवनी जिला भाजपा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने समस्त आपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकत्र्ताओं से उपस्थिती सुनिश्चित कर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल जी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त करने की अपील की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!