भारत स्काउट गाइड जिला संघ सिवनी में स्काउटर-गाइडर बैठक संपन्न
80 प्रशिक्षित स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन शामिल, 20 अगस्त को होगा बिगनर्स कोर्स

सिवनी यशो:- भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार वार्षिक कार्यक्रम में जिला स्तरीय स्काउटर-गाइडर बैठक का आयोजन अनिवार्य है।
इसी कड़ी में 18 अगस्त 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कमिश्नर श्री शिवसिंह कुमरे के मार्गदर्शन में कृष्णम् गार्डन, सिवनी में जिला स्तरीय स्काउटर-गाइडर बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक में सिवनी, बरघाट और केवलारी विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से 80 प्रशिक्षित स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत प्रार्थना और प्रतिज्ञा के साथ हुई।
इसके बाद वार्षिक गतिविधियों, दल पंजीयन, दल संचालकों को होने वाली कठिनाइयों तथा आवश्यक जानकारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक का संचालन एलटी स्काउट विजय शुक्ला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एलटी गाइड श्रीमती सायरा बानो कुरेशी
,डीटीसी स्काउट रामप्रसाद कोहरू
प्री-ए एलटी स्काउट अमित कुरैशी
एडवांस स्काउट मास्टर रामनारायण राय
जिला सचिव गणेश ब्रह्मे
श्रीमती पूनम सूर्यवंशी और श्रीमती नीलम ठाकुर ने उपस्थित स्काउटर-गाइडर्स को मार्गदर्शन प्रदान किया।
आगामी कार्यक्रम
बैठक में बताया गया कि 20 अगस्त 2025 को कृष्णम् गार्डन में एक दिवसीय बिगनर्स कोर्स आयोजित किया जाएगा।
इस कोर्स में उन शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है जिन्होंने अब तक कोई स्काउट-गाइड प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने शिक्षकों को इस प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल करें।
उल्लेखनीय है कि यह बिगनर्स कोर्स पूर्व निर्धारित 23 अगस्त की तिथि को बदलकर अब 20 अगस्त 2025 को ही उसी स्थल पर आयोजित होगा।


