मध्यप्रदेशक्राइमसिवनी

11 केवी करंट से गौर की निर्मम हत्या, पेंच टाइगर रिजर्व में अवैध शिकार गिरोह बेनकाब

रूखड़ रेंज में वन अमले की सतर्कता से बड़ी कार्रवाई, घेराबंदी कर आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

Seoni 08 February 2026 सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिजर्व के रूखड़ रेंज क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 07 एवं 08 फरवरी 2026 की दरमियानी रात अवैध शिकार के लिए 11 केवी विद्युत लाइन से करंट प्रवाहित कर एक वयस्क नर गौर की निर्मम हत्या कर दी गई। वन अमले की सतर्कता से इस संगीन अपराध का खुलासा करते हुए आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया।

निजी भूमि पर बिछाया गया मौत का जाल

रूखड़ रेंज अंतर्गत ग्राम मोहगांव क्षेत्र में गश्त के दौरान वन अमले ने संदिग्ध गतिविधियां देखी। तलाशी के दौरान निजी स्वामित्व की भूमि पर केवल सागौन (टीक) के वृक्ष पाए गए, जबकि अन्य कोई फसल मौजूद नहीं थी। इसी भूमि पर आरोपियों द्वारा 11 केवी विद्युत लाइन से अवैध रूप से तार जोड़कर वन्यप्राणियों के शिकार के लिए करंट प्रवाहित किया गया था।

13–14 वर्षीय नर गौर की मौके पर मौत

मौके के पास एक नर गौर, जिसकी आयु लगभग 13 से 14 वर्ष आंकी गई है, मृत अवस्था में पाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विद्युत विभाग से संपर्क कर बिजली आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया गया। आपूर्ति बंद न हो पाने की स्थिति में वन अमले ने त्वरित निर्णय लेते हुए अवैध विद्युत तार को सावधानीपूर्वक हटाया, जिससे किसी अन्य वन्यजीव या व्यक्ति को क्षति न पहुंचे।

घेराबंदी कर आरोपी पकड़े गए

अपराधियों को पकड़ने के लिए वन अमले ने विशेष टीम गठित कर क्षेत्र की घेराबंदी की। कुछ ही समय बाद आरोपी किनारे लगी जाली में बने छेद के माध्यम से भीतर प्रवेश करते दिखाई दिए, जिन्हें तुरंत घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने मौके पर ही अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!