Fri, 20 Nov 2026 | 03:20:47 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज मनेगा देवउठनी एकादशी महोत्सव, होंगे विशेष धार्मिक आयोजन पहले शिकायत, फिर भी महिला को न्याय नहीं! छिंदवाड़ा की श्रद्धा चौकीकर और साथी राजेंद्र राय गिरफ्तार माचागोरा डेम पहुंचे किसान, एसडीएम के साथ लिया टेस्टिंग कार्यों का जायजा राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में अक्षय पाठक ने जीता गोल्ड मेडल सिवनी-बालाघाट फोरलेन की राह हुई आसान, आज से शुरू होगी भू-अर्जन की प्रक्रिया पराली जलाने के बजाय खेतों में करें उपयोग, कम लागत और प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की ताकत मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की पहल, रानी दुर्गावती श्री अन्न योजना से किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन कमिश्नर धनंजय सिंह ने की संभागीय जिलों के कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश स्वामित्व योजना की लंबित रजिस्ट्रियों पर मुख्य सचिव सख्त, 22 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज मनेगा देवउठनी एकादशी महोत्सव, होंगे विशेष धार्मिक आयोजन पहले शिकायत, फिर भी महिला को न्याय नहीं! छिंदवाड़ा की श्रद्धा चौकीकर और साथी राजेंद्र राय गिरफ्तार माचागोरा डेम पहुंचे किसान, एसडीएम के साथ लिया टेस्टिंग कार्यों का जायजा राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में अक्षय पाठक ने जीता गोल्ड मेडल सिवनी-बालाघाट फोरलेन की राह हुई आसान, आज से शुरू होगी भू-अर्जन की प्रक्रिया पराली जलाने के बजाय खेतों में करें उपयोग, कम लागत और प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की ताकत मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की पहल, रानी दुर्गावती श्री अन्न योजना से किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन कमिश्नर धनंजय सिंह ने की संभागीय जिलों के कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश स्वामित्व योजना की लंबित रजिस्ट्रियों पर मुख्य सचिव सख्त, 22 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश

2026 GST रिटर्न : 20 नवंबर की डेडलाइन चूके तो जेब पर पड़ेगी मार! GSTR-3B दाखिल नहीं करने पर लगेगा 18 प्रतिशत ब्याज और विलंब शुल्क

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 19, 2026 08:06 pm / Post views : 12

20 नवंबर की डेडलाइन चूके तो जेब पर पड़ेगी मार! GSTR-3B दाखिल नहीं करने पर लगेगा 18 प्रतिशत ब्याज और विलंब शुल्क
शेयर करें:

राज्य कर विभाग की व्यापारियों से अपील, अक्टूबर 2026 का रिटर्न आज ही करें फाइल, अंतिम तारीख का इंतजार करने से बचें

Chhindwara, 19 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- जिले के व्यापारियों, दुकानदारों, फर्मों और कर सलाहकारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। अक्टूबर 2026 का GST रिटर्न यानी GSTR-3B दाखिल करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2026 निर्धारित है। निर्धारित समयसीमा में रिटर्न दाखिल नहीं करने पर संबंधित करदाताओं को विलंब शुल्क के साथ ब्याज का भुगतान करना पड़ सकता है।

स्टेट जीएसटी कार्यालय, वृत्त-1 छिंदवाड़ा ने जिले के सभी करदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपना अक्टूबर माह का GSTR-3B रिटर्न समय रहते दाखिल कर दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम दिन पोर्टल पर अधिक लोड होने के कारण रिटर्न भरने में तकनीकी परेशानियां आ सकती हैं।

देरी की तो देना होगा 18 प्रतिशत ब्याज

राज्य कर विभाग के अनुसार निर्धारित समयसीमा के बाद रिटर्न दाखिल करने पर नियमानुसार विलंब शुल्क के साथ 18 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा। समय पर रिटर्न दाखिल करने से करदाताओं को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचने के साथ इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की प्रक्रिया भी समय पर पूरी करने में मदद मिलेगी।

व्यापारियों से आज ही रिटर्न फाइल करने की अपील

विभाग ने सभी व्यापारियों, दुकानदारों, फर्मों एवं कर सलाहकारों से आग्रह किया है कि वे 20 नवंबर की समयसीमा को ध्यान में रखते हुए अपना GSTR-3B रिटर्न आज ही दाखिल करें और समय पर कर अनुपालन सुनिश्चित कर विभाग को सहयोग प्रदान करें।

यह अपील सहायक आयुक्त, राज्य कर (स्टेट जीएसटी), वृत्त-1 छिंदवाड़ा द्वारा जारी की गई है।