Fri, 20 Nov 2026 | 02:18:36 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज मनेगा देवउठनी एकादशी महोत्सव, होंगे विशेष धार्मिक आयोजन पहले शिकायत, फिर भी महिला को न्याय नहीं! छिंदवाड़ा की श्रद्धा चौकीकर और साथी राजेंद्र राय गिरफ्तार माचागोरा डेम पहुंचे किसान, एसडीएम के साथ लिया टेस्टिंग कार्यों का जायजा राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में अक्षय पाठक ने जीता गोल्ड मेडल सिवनी-बालाघाट फोरलेन की राह हुई आसान, आज से शुरू होगी भू-अर्जन की प्रक्रिया पराली जलाने के बजाय खेतों में करें उपयोग, कम लागत और प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की ताकत मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की पहल, रानी दुर्गावती श्री अन्न योजना से किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन कमिश्नर धनंजय सिंह ने की संभागीय जिलों के कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश स्वामित्व योजना की लंबित रजिस्ट्रियों पर मुख्य सचिव सख्त, 22 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज मनेगा देवउठनी एकादशी महोत्सव, होंगे विशेष धार्मिक आयोजन पहले शिकायत, फिर भी महिला को न्याय नहीं! छिंदवाड़ा की श्रद्धा चौकीकर और साथी राजेंद्र राय गिरफ्तार माचागोरा डेम पहुंचे किसान, एसडीएम के साथ लिया टेस्टिंग कार्यों का जायजा राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में अक्षय पाठक ने जीता गोल्ड मेडल सिवनी-बालाघाट फोरलेन की राह हुई आसान, आज से शुरू होगी भू-अर्जन की प्रक्रिया पराली जलाने के बजाय खेतों में करें उपयोग, कम लागत और प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की ताकत मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की पहल, रानी दुर्गावती श्री अन्न योजना से किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन कमिश्नर धनंजय सिंह ने की संभागीय जिलों के कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश स्वामित्व योजना की लंबित रजिस्ट्रियों पर मुख्य सचिव सख्त, 22 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश

योजनाओं की समीक्षा : कमिश्नर धनंजय सिंह ने की संभागीय जिलों के कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 19, 2026 08:58 pm / Post views : 12

कमिश्नर धनंजय सिंह ने की संभागीय जिलों के कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश
शेयर करें:

स्वास्थ्य सेवाओं, स्कूलों, आंगनवाड़ियों से लेकर राजस्व प्रकरणों और किसान हितैषी योजनाओं तक की हुई समीक्षा

Seoni, 19 November 2026

सिवनी यशो:- जबलपुर संभाग के कमिश्नर श्री धनंजय सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टर्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों से निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को पूरा करने तथा जनहित से जुड़े मामलों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

kamashanara-shara-thhanajaya-saha-ka-athhayakashhata-ma-kalkatarasa-vadaya-kanafarasaga-4-6aff156467ba1.webp

बैठक में राजस्व एवं सामान्य प्रशासन के साथ स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य, स्कूल शिक्षा, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि एवं संबद्ध विभागों तथा उद्योग विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई।

राजस्व प्रकरणों और लंबित शिकायतों पर नजर

बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 की प्रगति, स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रियों की स्थिति तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की गई। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन, सीपीग्राम, सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट, लोक सेवा गारंटी, टीएल प्रकरणों, लोकायुक्त प्रकरणों और न्यायालयीन मामलों से संबंधित लंबित अभिलेखों एवं प्रतिवेदनों की स्थिति की जानकारी ली गई।

स्वास्थ्य सेवाओं और आंगनवाड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा

स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान मौसमी बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

स्कूलों, छात्रावासों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ साझा चूल्हा और मध्यान्ह भोजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

संबल, पीएम आवास और जनजातीय योजनाओं पर फोकस

संबल योजना के अंतर्गत पंजीयन और अनुग्रह सहायता के लंबित प्रकरणों के निराकरण की स्थिति जानी गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता तथा एकल नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली गई।

किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता और गुणवत्ता नियंत्रण की समीक्षा

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान पराली प्रबंधन के लिए की गई कार्रवाई, किसानों को बीज एवं खाद की नियमित उपलब्धता तथा उर्वरक, कीटनाशक और बीज के गुणवत्ता नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली गई।

इसके साथ ही जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चिन्हित हितग्राहीमूलक योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सिवनी कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर श्री नीलमणी अग्निहोत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।