Fri, 20 Nov 2026 | 02:18:41 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज मनेगा देवउठनी एकादशी महोत्सव, होंगे विशेष धार्मिक आयोजन पहले शिकायत, फिर भी महिला को न्याय नहीं! छिंदवाड़ा की श्रद्धा चौकीकर और साथी राजेंद्र राय गिरफ्तार माचागोरा डेम पहुंचे किसान, एसडीएम के साथ लिया टेस्टिंग कार्यों का जायजा राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में अक्षय पाठक ने जीता गोल्ड मेडल सिवनी-बालाघाट फोरलेन की राह हुई आसान, आज से शुरू होगी भू-अर्जन की प्रक्रिया पराली जलाने के बजाय खेतों में करें उपयोग, कम लागत और प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की ताकत मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की पहल, रानी दुर्गावती श्री अन्न योजना से किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन कमिश्नर धनंजय सिंह ने की संभागीय जिलों के कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश स्वामित्व योजना की लंबित रजिस्ट्रियों पर मुख्य सचिव सख्त, 22 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज मनेगा देवउठनी एकादशी महोत्सव, होंगे विशेष धार्मिक आयोजन पहले शिकायत, फिर भी महिला को न्याय नहीं! छिंदवाड़ा की श्रद्धा चौकीकर और साथी राजेंद्र राय गिरफ्तार माचागोरा डेम पहुंचे किसान, एसडीएम के साथ लिया टेस्टिंग कार्यों का जायजा राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में अक्षय पाठक ने जीता गोल्ड मेडल सिवनी-बालाघाट फोरलेन की राह हुई आसान, आज से शुरू होगी भू-अर्जन की प्रक्रिया पराली जलाने के बजाय खेतों में करें उपयोग, कम लागत और प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की ताकत मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की पहल, रानी दुर्गावती श्री अन्न योजना से किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन कमिश्नर धनंजय सिंह ने की संभागीय जिलों के कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश स्वामित्व योजना की लंबित रजिस्ट्रियों पर मुख्य सचिव सख्त, 22 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश

पेंच माइक्रो इरीगेशन परियोजना : माचागोरा डेम पहुंचे किसान, एसडीएम के साथ लिया टेस्टिंग कार्यों का जायजा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 19, 2026 10:39 pm / Post views : 10

माचागोरा डेम पहुंचे किसान, एसडीएम के साथ लिया टेस्टिंग कार्यों का जायजा
शेयर करें:

पांच साल से 15 गांवों के किसान कर रहे पानी का इंतजार, नवंबर में नदी-नालों तक पानी पहुंचाने का एसडीएम ने दिया भरोसा

Chhindwara, 19 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- पेंच माइक्रो इरीगेशन परियोजना के पंप हाउस क्रमांक-3 का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के बाद अब टेस्टिंग की तैयारियां तेज हो गई हैं। पिछले पांच वर्षों से सिंचाई के लिए पानी का इंतजार कर रहे 15 गांवों के किसानों को इस बार राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इसी सिलसिले में बड़ी संख्या में किसान चौरई एसडीएम श्री मिश्रा के साथ माचागोरा डेम पहुंचे और परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द परियोजना की टेस्टिंग पूरी कर नदी-नालों में पानी छोड़ा जाए, ताकि रबी सीजन की फसलों को सिंचाई के लिए पानी मिल सके। रामगढ़, जुरतरा, टूंढवाड़ा, फतेहपुर पिपरिया, मढ़ई, जमुनिया सहित करीब 15 गांवों के किसान लंबे समय से इस मांग को लेकर प्रयासरत हैं।

जल संसाधन विभाग की अधीक्षण यंत्री कुमकुम पटेल ने चर्चा में बताया कि पंप हाउस क्रमांक-3 से पानी की टेस्टिंग को लेकर कार्यपालन यंत्री टेकाम से चर्चा की गई है। ठेकेदार की टीम टेस्टिंग के कार्य में जुटी हुई है। फिलहाल इंटर सिस्टम की टेस्टिंग की जा रही है, जिसमें कुछ समय लगेगा। इसके बाद लगभग एक सप्ताह में पाइप लाइन की टेस्टिंग का काम शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विभाग की प्राथमिकता किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना है। शुरुआती चरण में नदी और नालों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे करीब तीन हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी।

एसडीएम ने दिया नवंबर में पानी छुड़वाने का भरोसा

किसानों की मांग को लेकर चौरई एसडीएम श्री मिश्रा भी लगातार सक्रिय हैं। किसानों द्वारा जब भी उन्हें बुलाया जाता है, वे मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के प्रयासों में सहयोग करते हैं। माचागोरा डेम पहुंचे किसानों को उन्होंने आश्वस्त किया कि इसी नवंबर माह में नदी-नालों में पानी छुड़वाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

कम बारिश से रबी फसलों की सिंचाई को लेकर चिंता

इस वर्ष कम बारिश होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिन किसानों के खेतों में कुएं हैं, उनमें भी अभी से जलस्तर घटने लगा है। ऐसे में गेहूं और चने की फसलों के लिए पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध करा पाना किसानों के सामने चुनौती बन रहा है। किसान चाहते हैं कि कम से कम इस वर्ष नदी और नालों में पानी छोड़ा जाए, जिससे उन्हें रबी फसलों की सिंचाई के लिए कुछ राहत मिल सके।

अब किसानों की निगाहें पंप हाउस क्रमांक-3 की टेस्टिंग और पाइप लाइन से पानी छोड़ने की प्रक्रिया पर टिकी हैं। पांच वर्षों के इंतजार के बाद किसानों को उम्मीद है कि इस बार परियोजना का पानी उनके खेतों तक जरूर पहुंचेगा।