Fri, 20 Nov 2026 | 02:18:37 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज मनेगा देवउठनी एकादशी महोत्सव, होंगे विशेष धार्मिक आयोजन पहले शिकायत, फिर भी महिला को न्याय नहीं! छिंदवाड़ा की श्रद्धा चौकीकर और साथी राजेंद्र राय गिरफ्तार माचागोरा डेम पहुंचे किसान, एसडीएम के साथ लिया टेस्टिंग कार्यों का जायजा राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में अक्षय पाठक ने जीता गोल्ड मेडल सिवनी-बालाघाट फोरलेन की राह हुई आसान, आज से शुरू होगी भू-अर्जन की प्रक्रिया पराली जलाने के बजाय खेतों में करें उपयोग, कम लागत और प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की ताकत मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की पहल, रानी दुर्गावती श्री अन्न योजना से किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन कमिश्नर धनंजय सिंह ने की संभागीय जिलों के कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश स्वामित्व योजना की लंबित रजिस्ट्रियों पर मुख्य सचिव सख्त, 22 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज मनेगा देवउठनी एकादशी महोत्सव, होंगे विशेष धार्मिक आयोजन पहले शिकायत, फिर भी महिला को न्याय नहीं! छिंदवाड़ा की श्रद्धा चौकीकर और साथी राजेंद्र राय गिरफ्तार माचागोरा डेम पहुंचे किसान, एसडीएम के साथ लिया टेस्टिंग कार्यों का जायजा राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में अक्षय पाठक ने जीता गोल्ड मेडल सिवनी-बालाघाट फोरलेन की राह हुई आसान, आज से शुरू होगी भू-अर्जन की प्रक्रिया पराली जलाने के बजाय खेतों में करें उपयोग, कम लागत और प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की ताकत मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की पहल, रानी दुर्गावती श्री अन्न योजना से किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन कमिश्नर धनंजय सिंह ने की संभागीय जिलों के कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश स्वामित्व योजना की लंबित रजिस्ट्रियों पर मुख्य सचिव सख्त, 22 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश

आर्चरी प्रतियोगिता : राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में अक्षय पाठक ने जीता गोल्ड मेडल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 19, 2026 10:24 pm / Post views : 12

राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में अक्षय पाठक ने जीता गोल्ड मेडल
शेयर करें:

विधायक प्रतिनिधि सुजीत सिंह सूर्यवंशी ने विद्यालय पहुंचकर किया सम्मानित, बरघाट का बढ़ाया गौरव

Seoni, 19 November 2026

सिवनी / बरघाट यशो:-। नगर के श्रीराम हायर सेकंडरी विद्यालय में कक्षा 12वीं के छात्र अक्षय पाठक पिता योगेश पाठक ने राज्य स्तरीय शालेय आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर बरघाट नगर का गौरव बढ़ाया है। अक्षय की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित नगर में हर्ष का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 से 15 नवंबर तक इटारसी में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय आर्चरी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इसमें बरघाट के अक्षय पाठक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीरंदाजी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। टीम के सभी सदस्यों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

akshay-pathak-gold-medal-archery-barghat-2-6aff29b26923a.webp

अक्षय की इस उपलब्धि की जानकारी मिलने पर नगर परिषद बरघाट के विधायक प्रतिनिधि सुजीत सिंह सूर्यवंशी श्रीराम हायर सेकंडरी विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अक्षय पाठक का पुष्पहार से स्वागत किया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित करने पर स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एल्डरमैन राजेंद्र सिंह ठाकुर, समाजसेवी राजकुमार पाठक, संस्था के प्राचार्य जितेंद्र भगत सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।