WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

लापरवाह कार चालक ने पाँच व्यक्तियों को मारी टक्कर

कांग्रेस की जनाक्रोश की रैली की तैयारी में जुटे कांग्रेस के कार्यकत्र्ता सहित अन्य हुये दुर्घटना के शिकार , अरी में पकड़ाई कार

 

लापरवाह कार चालक ने पाँच व्यक्तियों को मारी टक्कर - Seoni News
सिवनी यशो:- गत शनिवार एवं रविवार की दरम्यानी रात को कांग्रेस के कार्यकत्र्ता एवं तिलक वार्ड के पार्षद कांग्रेस की जनाक्रोश रैली से संबंधित बैनर लगवा रहे थे रात्रि के करीब 12:30 बजे एक चौपहिया वाहन जो गांधी भवन की ओर से तेज गति से आया और गणेश चौक केवटी वार्ड में बैनर लगा रहे राहुल बघेल पार्षद तिलक वार्ड अमन झंझोट व अभिलाष उर्फ योगेश झंझोट को टक्कर मारकर शुक्रवारी की ओर भाग रहा था और कुछ ही दूरी में जाकर उसी कार चालक द्वारा मोटर साईकिल सवार सुनील बोपचे एवं योगेश रांहगडाले नामक व्यक्तियों को टक्कर मार दी और तेजी से भाग खड़ा हुआ ।
उक्त घटना की पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने वाले कस्तूरबा वार्ड निवासी अभिजीत कश्यप ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसके अनुसार वह कांग्रेस की जनाक्रोश रैली कार्यक्रम से संबंधित झंडा बैनर बरघाट रोड गणेश चौक केवटी वार्ड में लगा रहे थे । रात्रि के 12:30 बजे के करीब गांधी भवन की ओर से एक सफेद रंग की मारूती कार क्रमांक एम एच 35 ई 1055 के चालक द्वारा कार चालक द्वारा तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुये लाया और राहुल बघेल, अमन झंझोट व अभिलाष उर्फ योगेश झंझोट को टक्कर मार दी ।
कार की टक्कर से राहुल बघेल के दोनों पैरों में, सिर में व कंधे में चोट आई है । कार का चालक टक्कर मारकर गाड़ी से भागने लगा जो सामने शुक्रवारी चौक की जा रहे मोटर सायकल से दो व्यक्ति सुनील बोपचे व योगेश राहंगडाले को भी कार चालक द्वारा लापरवाही से चलाते हुये टक्कर मारकर भाग गया जिससे योगेश राहंगडाले को सिर में दाहिने तरफ हाथ कमर व पैर में एवं सुनील बोपचे को सिर में दाहिने तरफ व हाथ पैरों में चोट आई है । कार चालक द्वारा लापरवाही एवं तेज गति से कार चलाकर दुर्घटना की गयी । इस बात की सूचना पुलिस कोतवाली को देते हुये बताया गया है कि दुर्घटना में घायल पाँचों व्यक्तियों को विपिन यादव कटंगी नाका निवासी एवं अभिषेक वर्मा सांई मंदिर निवासी द्वारा कार में उठाकर उपचारार्थ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज जारी है । रिपोर्टकत्र्ता की जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त वाहन कुरई थानें में पकड़ लिया गया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!