सिवनी यशो:- जन जातीय कार्यविभाग सिवनी अंतर्गत संचालित कन्या परिसर सिवनी व कुरई में राज्य आनंद संस्थान भोपाल के द्वारा 2 दिवसीय अल्पविराम प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 व 23 सितंबर 2023 को आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि कन्या परिसर सिवनी व कुरई में पदस्थ शिक्षकों ने इस दो दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम का शुभारंभ जन जातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. अमरसिंह उईके के द्वारा किया गया।
इस अल्प विराम परिचय कार्यक्रम में सिवनी व कुरई कन्या परिसर में पदस्थ सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया, इस दौरान उन्होंने हर परिस्थितियों में कैसे आनंदित रहा जा सकता है इस संबंध में अनेक गुण सीखे। जहां आयोजन के अंतिम दिन कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने स्वयं आनंदित रहने एवं अच्छा कार्य करने का संकल्प लेते हुए बुराईओं को छोडऩे की बात कही। इस दौरान उपस्थितजनों ने जाना कि वे अपने रिश्तों को मजबूत कर अपने जीवन में आनंदित रह सकते है तथा बिगड़े रिश्तों को किस तरह से सुधारा जा सकता है। इस प्रशिक्षण में उपस्थित 40 शिक्षकों ने जाना कि जीवन में अपनी गलतियों के लिए माफी मांगना तथा सामने वालों का माफ करकेे भी अपने जीवन में आनंद लाया जा सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने सारे शिकवे गिले मिटाकर सबसे माफी मांगने और सबको माफ करने की बात भी स्वीकारी। ज्ञात हो इस अल्प विराम कार्यक्रम में राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग भोपाल से जितेश श्रीवास्तव, जबलपुर से सुश्री दीप्ती ठाकुर, सिवनी से मास्टर ट्रेनर सूर्यप्रकाश विश्वकर्मा, सुश्री श्रद्धा ठाकुर, श्रीमति नीलम विश्वकर्मा, आनंद सहयोगी व कन्या परिसर के प्राचार्य एमसी राहंगडाले शामिल रहें।


