क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

केवलारी दो युवको की हत्या : पाँच पर मामला दर्ज, टी आई उईके हटाये गये

आक्रोशित जनता ने शराब दुकान सहित अन्य दुकानों एवं वाहनों में लगायी आग,  मृतको का हुआ अंतिम संस्कार, हजारों नम आँखो ने दी अंतिम विदाई

Seoni 17 May 2025
सिवनी यशो:-16 मई शुक्रवार की रात मे ग्राम परासपानी के बघेल समाज के दो युवको की धारदार हथियार से ठाकुर परिवार ने हत्या कर दी, हत्या की खबर लगते ही शनिवार के सुबह सुबह भारी संख्या मे लोगों का हुजूम नगर मे लग गया । हत्यारो को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हजारों की झुंड मे लोगो ने अनेक् जगहो, घर व प्रतिष्ठानों मे हमला किया कुछ जगह आग लगाकर आक्रोश ब्यक्त किया। बस स्टैंड की शराब दुकान मे आग लगा दिया गया। जन आक्रोश की ज्बाला से अनभिज्ञ पुलिस प्रशासन को बहुत देर बाद समझ मे आयी व्यवस्था बिगड़ती देखते हुये कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व स्थानीय प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला।

केवलारी दो युवको की हत्या : पाँच पर मामला दर्ज, टी आई उईके हटाये गये - Seoni News

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार केवलारी के समीपी गांव परासपानी निवासी अमन पिता चंद्र कुमार बघेल (22) रुपेश उर्फ रूपक बघेल पिता स्वर्गीय सुरेश बघेल (28) दोनों युवक शुक्रवार को खेरमाई मंदिर के पास खिरका मोहल्ला कमलसिंह ठाकुर के.घर के समीप किसी अनसुलझी गहरी बात को लेकर कहासुनी हत्यार चलने में बदल गयी । हत्यारो ने धारदार हथियार से दोनों युवकों की नृशंस हत्या कर दी।

केवलारी दो युवको की हत्या : पाँच पर मामला दर्ज, टी आई उईके हटाये गये - Seoni News

युवकों की हत्या के बाद क्षेत्र में जनआक्रोश का माहौल बन गया । वहीं परिजनों ने बताया कि कमल सिंह ठाकुर के पुत्र संकेत ठाकुर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अमन और रूपेश दोनों नवयुवको की जघन्य हत्या कर दी है, हत्या के बाद से ठाकुर परिवार फरार हो गया । आक्रोशित जनता की मांग पर प्रशासन ने ब्रजेश उइके टीआई को हटाकर उनके स्थान पर शिवशंकर रामटेकर रक्षित केंद्र के टी आई को पदस्थ कर दिया,प्रकरण क्रमांक 259 मे अरोपी कमलसिंह ठाकुर, संकेत ठाकुर, डाली ठाकुर, एवं श्रीमती गायत्री ठाकुर एवं एक अज्ञात के नाम प्रकरण दर्ज कर अधिकारीयो की देख रेख पर विवेचना की जा रही है। प्रशासन के आवश्वासन के बाद समाज के लोगों ने दोनों युवकों के शव को सुपुर्दनामा लेकर ग्राम परासपानी मे हजारों की उपस्तिथि मे अंतिम संस्कार किया गया।

इनका कहना है

प्रकरण क्रमांक 259 दर्ज कर धारा 103(1)191 (3)भारतीय न्याय संहिता के तहत आरोपीयों की खोज की जा रही है। जिन्है जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।
अशीष भराडे
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केवलारी-

दो युवकों की हत्या से जनाक्रोश, चक्काजाम, शराब दुकान में लगाई आग

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button