मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जगदीश देवड़ा एवं विजय शाह का कांग्रेस ने पुतला जलाया

कांग्रेस ने कहा कि अमर्यादित बयानबाजी कर भाजपा के नेता देश को अपमानित कर रहे है

Seoni 17 May 2025

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना के आव्हान पर देश की सेना एवं ऑपरेशन सिंदूर को लीड़ कर रही सैनिक बहन कर्नल सोफिया कुरैशी को प्रदेश के बडबेाले मंत्री विजय शाह द्वारा अमार्यादित टिप्पणी एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी देश की सेना को प्रधानमंत्री के सामने नतमस्तक होने का बयान दिया है जिसके विरोध में भाजपा नेता जगदीश देवड़ा एवं विजय शाह का पुतला दहन कर, उन पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करते हुए मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल को जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

कांग्रेस ने सौंपे ज्ञापन पर लिखा है कि दिनांक 13 मई, 2025 को प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा बयान दिया गया जिसमें उन्होंने सेना की महिला अधिकारी की ओर इंगित करते हुए जिसे उन्होंने बाद में जारी अन्य बयान में कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम लिया है। जिन्हें पहलगाम हमले में आतंकियों द्वारा किए गए नृशंस हत्याकांड होने के पश्चात सेना में महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को प्रवक्ता के रूप में जिम्मेदारी दी गई है उन्हें आतंकवादियों की बहन कहते हुए उनके प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया, सेना की अधिकारी को आतंकवादियों के साथ जोड़ा गया, एक वर्ग विशेष के विरूद्ध अपशब्दों का प्रयोग किया गया तथा देश की एकता, अखंडता और सौहार्द को बिगाडऩे का कृत्य किया गया है जिससे सभी देशवासी दु:खी एवं आक्रोशित है। मंत्री विजय शाह द्वारा किए गए कृत्य भारतीय न्याय संहिता की धारा 351,352,353, 78 एवं धारा 152 के अन्तर्गत गंभीर अपराध की परिधि में आते है।

मंत्री विजय शाह द्वारा संविधान की शपथ लेकर देश की सेना एवं उसके अधिकारी के विरूद्ध अपशब्दों का प्रयोग कर देश में वर्तमान समय में संवैधानिक स्थिति को प्रभावित कर माहौल बिगाडऩे का कृत्य किया है जो कि देशद्रोह की परिधि में आता है तथा महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी जो कि देश की सेना में जिम्मेदार पद पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है उनको आतंकवारियों से जोड़कर सेना के अधिकारियों एवं महिलाओं का अपमान किया है।

इसी प्रकार मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी भारतीय सेना के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की है, जिससे देश एवं प्रदेश की जनता को क्षोभकारित हुआ हेै जो निदंनीय और दंडनीय है। उक्त दोनों मंत्रियों के कथन सिवनी जिले और नगर में भी टेलिविजन एवं विभिन्न माध्यमों से सुने और देखे गए है, जिसके कारण क्षेत्र के नागरिकों में भी क्षोभ व्याप्त है। अत: आपसे जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी निवेदन करती है कि म.प्र.शासन के मंत्री विजय शाह और मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के विरूद्ध समुचित वैधानिक कार्यवाही करने का कष्ट करें।

कार्यक्रम में बरघाट के पूर्व विधायक अर्जुनसिंह काकोडिया, प्रवक्ता, जेपीएस तिवारी, जिला कांग्रेस संगठन मंत्री एड़ पंकज शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रजेशसिंह लल्लू बघेल, विष्णु करोसिया, मोहम्मद असलम खान, घनश्याम सनोडिया, श्रीमती गीता सिंह ठाकुर, एड़ श्याम डहेरिया, गिडियन टी सिंह, विनोद यादव, गेंदलाल भलावी, राजिक अकील, विनोद पुरोहित, राजेश मानाठाकुर, विपिन यादव, एड़ पंकज बाउसकर, रमानसिंह बघेल, महमूद भाई, चंदन सिंह खताबिया, नब्बू भाई, जोएब जकी अनवर खान, टिकेन्द्र देशमुख, जयप्रकाशसिंह परिहार, शक्ति सिंह जाड़ेजा, देवधर सक्सेना, राजकुमार ठाकुर, राजा मुबीन खान, धनंजयसिंह, अभिमन्यु काकोडिया, एड़ मिर्जा फेसल बेग, वसीम रायल, मोहसिन खान, दुर्गेश बहारे, साकेत नेमा, मनीष अग्रवाल, नरेश नामदेव, आबिद हुसैन, कफील खान, अशोक गोखले, जयप्रकाश यादव, हर्षित रघुवंशी, माधव तिरैया, हसीब खान, अंकुश कांड्रा, अभिषेक, समीर खान, मुज्जफर खान, समीर खान, सादिक खान, हसीब खान, सिद्धू लाहोरी, अंकित जावरे, शिवम उइके, प्रियांस डहेरिया, शरद कुशराम, अभिषेक परमार, रहीम शाह सहित बडी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!