गौवंश की देखभाल में लापरवाही पर की जायेगी कार्यवाही – सीईओ
Seoni 19 March 2025
सिवनी यशो:- सिवनी दिनांक 19.03.2025 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी पवार नवजीवन विजय द्वारा दिनांक 19.04.2025 को जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित मनरेगा योजनाओं अंतर्गत जिले में स्थापित गौशालाओं के संचालन की समीक्षा की गई । समीक्षा बैठक में समस्त जनपद पंचायत, सहायक यंत्री, उपयंत्री, ब्लाक मेैनेजर एवं स्वसहायता समूह के अध्यक्ष सचिव उपस्थित रहे ।
समस्त जनपद पंचायतों में संचालित हो रही गौशालाओं के संचालन की समीक्षा की गई जिसमें महिलाओं द्वारा गौशाला के संचालन में आ रही समस्याओं के विषय में अवगत कराया गया । जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी द्वारा समस्याओं के निदान हेतु संबंधितों को निम्नानुसार निर्देश दिये गये जो इस प्रकार है :-
गौ शालाओं के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जावे । गौशाला में बिजली पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जावे । बिजली आपूर्ती नहीं होने पर सोलर पंप की व्यवस्था की जावे। बेटनरी डॉ0 के माध्यम से समस्त गायों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जावे साथ ही आवश्यक टीकाकरण कराया जावे । वर्तमान में गेंहू की नरवाई का भूसा बनाकर सभी गोैशालाओं में स्टोर किया जावे । मृत मवेशी को सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार किया जाने के निर्देश दिये गये ।
साथ ही जिन मवेशियों का पंजीयन नहीं कराया गया है उन्हे भी पंजीकृत करावे एवं सभी गायों की देखभाल अच्छी तरह की जावे अन्यथा सभी संबंधितों पर आवश्यक कार्यवाही की जावेगी ।



