सिवनी
चित्रगुप्त मंदिर निर्माण समिति का हुआ गठन, अध्यक्ष बनाए गए डॉ प्रफुल्ल श्रीवास्तव
Seoni 19 March 2025
सिवनी यशो:- भगवान चित्रगुप्त महाराज के मंदिर निर्माण समिति के गठन हेतु बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें अध्यक्ष चीकू सक्सेना, सभी पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यों द्वारा सहमति से मंदिर निर्माण समिति के लिए अध्यक्ष डॉ. प्रफुल्ल श्रीवास्तव, उपाअध्यक्ष राज सक्सेना एवं सचिव शिरीश वक्शी को बनाया गया है।
उक्त बैठक में सदस्य रमेश श्रीवास्तव, दुर्गाशंकर श्रीवास्तव, शैलू सक्सेना (ऐडव्होकेट), योगेश व्यवहार (ऐडव्होकेट), प्रतीश वक्शी, डॉ. राजू श्रीवास्तव, शैली शैलेन्द्र श्रीवास्तव (बौस आर्ट) उपस्थित रहे।



