सिवनी

मजदूरों को कम काम देनी वाली पंचायतों को नोटिस जारी करने के निर्देश

सीईओ जि.पं.सिवनी ने ली ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा योजना की ली समीक्षा

Seoni 19 March 2025
सिवनी यशो:- सिवनी दिनांक 19.03.2025 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री पवार नवजीवन विजय द्वारा दिनांक 19.04.2025 को जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की गई, समीक्षा बैठक में समस्त जनपद पंचायत, समस्त सहायक यंत्री, एवं उपयंत्री उपस्थित रहे ।

समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत लेबर बजट, लेबर नियोजन एवं जारी सीसी की सेक्टर वार समीक्षा की गई । बैठक में मनरेगा योजनान्तर्गत प्रदाय किये गये लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि प्राप्त न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त गई । जिन जनपद पंचायतों में मनरेगा योजना अंतर्गत लेबर बजट, लेबर नियोजन करने की प्रगति 95 प्रतिशत से कम पाई गई उनके विरूद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिये । योजना अंतर्गत पूर्व वर्षो में स्वीकृत कार्यो की पूर्णता उपरांत सीसी जारी की भी समीक्षा की गई एवं सभी उपयंत्रियों को पूर्ण किये गये कार्यो में शीघ्र सीसी जारी करने के निर्देश भी दिये गये । साथ ही लेबर बजट एवं लेबर नियोजन के लक्ष्य विरूद्ध उपलब्धि ना पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये ।

सभी जनपद पंचायत के उपयंत्रियों को अपने अपने सेक्टर में स्थापित गौशालाओं के संचालन में होने वाली असुविधाओं को दूर करने एवं व्यवस्थित संचालन कराये जाने के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिये गये । अंत में सभी उपयंत्रियों को योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष समाप्ति के पूर्व लक्ष्य के विरूद्ध 100 प्रतिशत की उपलब्धि पूर्ण न किये जाने पर शासकीय कार्यवाही के निर्देश दिये गये ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!