छिंदवाड़ाधर्म

चौरसिया महिला समिति ने धूमधाम से मनाया हरियाली महोत्सव

“हरियाली तीज के इस पावन पर्व को हम पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति और महिला उत्सव के रूप में मनाते हैं,”

Chhindwara 27 July 2025 

छिंदवाड़ा यशो :- चौरसिया महिला समिति द्वारा चौरसिया मंगल भवन में हरियाली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर झूलों का आनंद उठाया और पारंपरिक भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं समिति अध्यक्ष श्रीमती रक्षा मुकेश चौरसिया ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी से आयोजन अत्यंत सफल रहा। साथ ही, “आनंद मेला” का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

“हरियाली तीज के इस पावन पर्व को हम पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति और महिला उत्सव के रूप में मनाते हैं,”
– श्रीमती रक्षा मुकेश चौरसिया, अध्यक्ष, चौरसिया महिला समिति

कार्यक्रम का उद्देश्य परंपराओं को जीवंत रखना और समाज में पर्यावरण व एकता का संदेश फैलाना रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!