छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

नेशनल मूट कोर्ट कॉम्पीटिशन के फाइनल में पहुंची छिंदवाड़ा की ओस दुबे की टीम

दादा स्व. रवि दुबे एडव्होकेट का किया नाम रोशन

Chhindwara 23 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब द्वारा आयोजित 6 वें गैवेल्ड नेशनल मूट कोर्ट कॉम्पीटिशन के फाइनल में पहुंचकर छिंदवाड़ा निवासी ओस दुबे ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। छिंदवाड़ा के बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रहे स्व. रवि दुबे ओस के दादा और वरिष्ठ पत्रकार हर्षित दुबे ओस के पिता हैं।
नेशनल मूट कोर्ट कॉम्पीटिशन का आयोजन 20 से 22 मार्च तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर (पंजाब) में किया गया। इसमें पारुल यूनिवर्सिटी वडोदरा (गुजरात) की टीम छिंदवाड़ा की ओस दुबे के नेतृत्व में शामिल होकर फाइनल में पहुंची और इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया।

उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में कुल 66 टीमों ने भाग लिया, जिसमें 6 राष्ट्र्रीय विधि विश्वविद्यालयों (हृरुह्य), 34 केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों, 12 प्रसिद्ध निजी विश्वविद्यालयों और 14 अन्य प्रतिष्ठित लॉ कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के बीच पारुल यूनिवर्सिटी के पारुल इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ ने अपनी श्रेष्ठता साबित की। इस टीम की लीडर छिंदवाड़ा की ओस दुबे (बीबीए.एलएलबी, तृतीय वर्ष) के साथ वडोदरा की कशिका वर्मा (बीबीए.एलएलबी, द्वितीय वर्ष) और मणिपुर की हिलेरी चानू (एलएलबी, द्वितीय वर्ष) भी शामिल थीं। छिंदवाड़ा के विद्याभूमि पब्लिक स्कूल और भोपाल के सेंट मॉंट फोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई के बाद ओस दुबे पिछले तीन वर्षों से पारुल यूनिवर्सिटी वडोदरा में अध्ययन कर रही हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!