छिंदवाड़ाधर्म

श्री शिर्डी साई बाबा रजत महोत्सव – राधाकृष संकीर्तन मंडल ने दी भजनों को प्रस्तुति

Chhindwara 23 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- सच्चिदानंद सेवा समिति, श्री शिर्डी साई मंदिर, विवेकानंद कॉलोनी में श्री शिर्डी साई बाबा की मूर्ति स्थापना के 25 वर्ष होने पर भव्य रजत महोत्सव समारोह आयोजित किया जा रहा है। समिति के कार्यक्रम सचिव आनंद बक्षी ने बताया कि प्रत्येक माह आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत शहर के सुप्रसिद्ध राधाकृष्ण संकीर्तन मंडल द्वारा साई प्रार्थना भवन में भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई।

राधाकृष्ण संकीर्तन मंडल के उमेश जाख़ोटिया एवं नरेंद्र चौरसिया तथा भजन मंडल के सदस्यों द्वारा जय जय राम कृष्ण हरि की धुन से भजन संध्या का आरंभ किया गया। देर रात्रि तक चले इस आयोजन में भगवान श्री राम, भगवान भोलेनाथ, श्री खाटू श्याम तथा शिर्डी साई बाबा के अनेक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजन संध्या में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। सच्चिदानंद सेवा समिति के एस वी पुराणिक, अवधूत मोहगांवकर, डी आर उपासे, धर्मेंद्र भार्गव, मनीष असाटी, शिव माटे ने सभी साई भक्तों के प्रति आभार प्रगट करते हुए रजत महोत्सव के कार्यक्रमों को इसी प्रकार सफल बना कर पुण्यार्जन करने का अनुरोध किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!