मध्यप्रदेशखेलसिवनी

समर कैंप में खेल, योग और आर्ट-क्राफ्ट से निखर रही बच्चों की प्रतिभा

बरघाट के पीएम श्री कन्या विद्यालय में उत्साह के साथ चल रहा प्रशिक्षण शिविर

बरघाट यशो:- नगर के पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समर कैंप में छात्र-छात्राएं खेल, योग, संगीत और आर्ट-क्राफ्ट गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।

संस्था के नोडल खेल प्रभारी आशीष दीक्षित ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार 1 मई से प्रारंभ हुए समर कैंप में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैंप में क्रिकेट, टेबल टेनिस, कबड्डी, कराटे, बैडमिंटन, आर्ट एंड क्राफ्ट, योगा, संगीत और डांस जैसी गतिविधियों में बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

बरघाट समर कैंप में खेल और आर्ट गतिविधियों में भाग लेते बच्चे
समर कैंप में खेल, योग और आर्ट-क्राफ्ट गतिविधियों में भाग लेते छात्र-छात्राएं

समर कैंप के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ईमरता साहू एवं युवा व्यवसायी शशांक रानू जैन द्वारा बच्चों को टेस्टी बिस्किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कैंप में खेल गतिविधियों के अलावा विभिन्न रचनात्मक विधाओं का भी प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा रोचक तरीके से दिया जा रहा है। पेंटिंग में श्रीमती प्रीति राहंगडाले, आर्ट एंड क्राफ्ट में श्रीमती वीना मेश्राम, मेहंदी में श्रीमती ऋतु उईके, संगीत में अंकित गौतम तथा योग में विलास चकोले प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

बरघाट समर कैंप में खेल और आर्ट गतिविधियों में भाग लेते बच्चे
समर कैंप में खेल, योग और आर्ट-क्राफ्ट गतिविधियों में भाग लेते छात्र-छात्राएं

संस्था के पीएम श्री प्रभारी अनिल अवधवाल द्वारा भी बच्चों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। समर कैंप का समापन 1 जून को किया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!