सर्कुलर क्लब छिंदवाड़ा ने एमसीसी सफारी गोपालगंज सिवनी को 5 विकेट से हराया
फेथ क्लब् भोपाल ने काबर यवतमाल को 67 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई*
Chhindwara 08 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- स्थानीय इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री मनोहर लाल जी मालवीय की स्मृति में इंडियन ऑयल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज 2 मैच खेले गए।
प्रतियोगिता सचिव संदीप मालवीय ने बताया कि आज का पहला मैच सर्कुलर क्लब् छिंदवाड़ा व एमसीसी गोपालगंज सफारी सिवनी* के मध्य खेला गया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए एमसीसी सफारी सिवनी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन बनाए। जिसमे 57 रन अनिल काम्बली व 23 रन उरूज अली ने बनाये। सर्कुलर क्लब् छिंदवाड़ा के गेंदबाज वीरेंद्र कटारिया ने 4 व परीक्षित त्रिपाठी ने 2 विकेट लिए।136 रनों के लक्ष्य को सर्कुलर क्लब् में 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।सर्कुलर क्लब छिंदवाड़ा के बल्लेबाज जयंत ठाकरे ने 62 रन व 22 रन नाबाद नीरज डागोर ने बनाए।एमसीसी गोपालगंज सफारी सिवनी क्लब् के गेंदबाज इमरान खान ने 2 विकेट लिए। मैच 5 विकेट से सर्कुलर क्लब् ने जीता। मैच में अंपायर दिग्विजय डिसिल्वा व अंकित राजपूत व ऐश्वर्य चौरसिया रहे स्कोरर डीके रॉय चौधरी व संतोष कहार रहे।कमेंट्रेटर ऋषभ मलिक रहे।
वहीं दूसरा मैच काबर यवतमाल व फेथ क्लब् भोपाल के मध्य खेला गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए फेथ क्लब् भोपाल ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 240 रन बनाए।जिसमें 62 रन नाबाद रितिक टाडा ,50 रन शिवांग व 48 रन नवीन सिंग ने बनाये।काबर यवतमाल क्लब् के गेंदबाज रोहिदास, पूर्णांक पवार व इकनूर भमरा ने 2-2विकेट लिए। 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी काबर यवतमाल 17.2 ओवर में 10 विकेट पर 174 रन ही बना सकी।काबर यवतमाल क्लब् के बल्लेबाज रोहिदास ने 60 रन व 44 रन अबुजर खान ने बनाये। फेथ क्लब् भोपाल के गेंदबाज अक्षत रघुवंशी ने 4 व अलंकृत सिंग व अंकुश सिंग ने 3-3 विकेट लिए। मैच 67 रनों से फेथ क्लब् भोपाल ने जीतकर फाइनल में जगह बनाई।


