मध्यप्रदेशसिवनी

पेयजल संकट : माचागोरा से भीमगढ़ आ रहे पानी की सुरक्षा के कलेक्टर ने दिये निर्देश

अनाधिकृत रूप से नहर से पानी लेने वालों पर होगी कार्यवाही

Seoni 21 April 2025

सिवनी यशो:- ग्राीष्मकाल के प्रारंभिक चरण में ही भीमगढ़ बांध का जल स्तर कम हो जाने से सिवनी नगर सहित समूह जल प्रदाय योजनाएँ बंद हो जाने से पेयजल की चिंता बढऩे पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं जिला कलेक्टर के विशेष प्रयास से माचागोरा बांध का पानी भीमगढ़ बांध में छोड़ा जाना सुनिश्चित हुआ । इस जल का सिंचाई के लिये किसान उपयोग नहीं कर पायेंगे इस प्रकार के निर्देश जारी किये गये है ।

सिवनी जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने समय सीमा बैठक के दौरान कहा कि पेंच व्यपवर्तन माचागोरा परियोजना से भीमगढ डैम तक छोड़े गये पानी की जानकारी लेकर सिवनी तथा छपारा के अनुविभागीय अधिकारियों को नहर तथा नदी से सिंचाई एवं अन्य प्रयोजन के लिए पानी लेने को लेकर जारी किये गये प्रतिबंधात्मक आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने नहर में पडऩे वाले ग्रामों में मुनादी कराकर किसानों को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया है कि उक्त पानी पेयजल व्यवस्था के लिए भीमगढ डैम तक भेजा जा रहा है। इस अवधि में नहर से सिंचाई एवं अन्य प्रयोजन के लिए पानी का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने सूचना के उपरांत भी अनाधिकृत रूप से पानी लेने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!