Uncategorized

कलेक्टर ने किया फिश कियोस्क का उद्घाटन

सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल द्वारा मत्स्य संपदा योजना के निवासी भगत सिंह वार्ड सिवनी निवासी हितग्राही कन्हैया लाल कश्यप द्वारा निर्मित फिश कियोस्क (स्मार्ट मत्स्य विक्रय केन्द्र) का शुभारंभ किया गया।
योजना के संबंध में के0एल0 मरावी उप संचालक मत्स्योद्योग सिवनी द्वारा बताया गया कि फिश कियोस्क (स्मार्ट मत्स्य विक्रय केन्द्र) निर्माण एवं मछली को ताजी अवस्था में रखने तथा मत्स्यभोजी नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए रेफ्रीजरेटर, आइस बाक्स, ड्रेसिग मटेरियल, एयर कंडीशर, बैठने हेतु सोफा, कुर्सिया आदि के क्रय पर कुल लागत राशि रू. 10.00 लाख का प्रावधान है। योजनान्तर्गत हितग्राही श्री कन्हैया लाल कश्यप को राशि रू. 4.00 लाख का अनुदान मत्स्य विभाग जिला सिवनी द्वारा उपलब्ध कराया गया है। स्मार्ट मत्स्य विक्रय केन्द्र के शुभारंभ के दौरान कलेक्टर श्री सिंघल द्वारा हितग्राही से चर्चा कर निर्मित फिश कियोस्क एवं विक्रय के लिए उपलब्ध मछलियों की जानकारी ली गई। इ

स अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय मत्स्य विक्रेता एवं मछुआरें उपस्थित रहें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button