मध्यप्रदेशसिवनी

कलेक्टर सुश्री जैन ने सेवा पखवाड़ा तैयारियों की समीक्षा, विभागों को दिए सफल संचालन के निर्देश

17 सितम्बर से प्रारंभ होगा सेवा पखवाड़ा, स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान, स्वच्छता अभियान व पौधारोपण जैसी गतिविधियाँ होंगी शामिल

Seoni 12 September 2025

सिवनी यशो :- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने 17 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले सेवा पखवाड़ा की विभागवार तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब इसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी होगी।

बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग को विशेष रूप से विद्यालयों में किशोरी बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने और छात्र-छात्राओं के लिए पोषण, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और अन्य कानूनी विषयों पर विशेषज्ञ कार्यशालाएँ कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही रक्तदान शिविर, ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था तथा जन-जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया।

सेवा पखवाड़ा में स्वास्थ्य,

महिला एवं बाल विकास,

पंचायत एवं ग्रामीण विकास,

नगरीय प्रशासन,

जनजातीय कार्य,

वन, संस्कृति और खेल विभाग की संयुक्त गतिविधियाँ होंगी।

इनमें स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान, स्वच्छता ही सेवा अभियान, सफाई मित्रों का सम्मान और श्रमदान जैसे कार्यक्रम शामिल रहेंगे।

विद्यालयों में बच्चों को जोड़ने के लिए कबाड़ से जुगाड़ गतिविधि के तहत पौधारोपण कराया जाएगा।

वन विभाग को “एक पेड़ मां के नाम”, “एक बगिया मां के नाम” और नमो पार्क निर्माण जैसे अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

नगरीय क्षेत्रों में भी नमो पार्क और नमो उपवन विकसित होंगे।

वहीं, आदिकर्मयोगी अभियान के तहत जनजातीय बहुल गांवों में आधार कार्ड,

जनधन खाता और अन्य योजनाओं का 100 प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित किया जाएगा।

कलेक्टर ने खेल विभाग को युवाओं की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता मैराथन आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि –

वे अभियान की हर गतिविधि को गंभीरता से लें और अधिक से अधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करें

, ताकि सेवा पखवाड़ा जिले में एक सफल और प्रेरणादायक पहल साबित हो।

https://www.amarujala.com/india-news/bhupendra-yadav-said-seva-pakhwada-will-start-from-september-17-cleanliness-and-service-will-get-strength-2025-09-11

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!