मध्यप्रदेशसिवनी

उचित मूल्य दुकानों, उर्वरक केंद्रों, स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों का सतत निरीक्षण जारी रखें - कलेक्टर

कृषि आदान दुकानों में कालाबजारी व अमानक समाग्री विक्रय पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश

Seoni 08 September 2025

सिवनी यशो:-  समय-सीमा बैठक में जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने तहसीलदारों को निर्देश दिये है कि उचित मूल्य दुकानों, उर्वरक केंद्रों, स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों का सतत निरीक्षण करें और केन्द्रो की स्थिती का प्रतिवेदन प्रस्तुत करें ।

उन्होंने निजी कृषि आदान दुकानों की जांच कर कालाबाजारी व अमानक सामग्री विक्रय पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करने पर भी बल दिया ।

सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई समय सीमा बैठक
उचित मूल्य दुकानों, उर्वरक केंद्रों, स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों का सतत निरीक्षण जारी
रखें – कलेक्टर

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई समय सीमा बैठक में –मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवजीवन विजय,अनुविभागीय अधिकारी सिवनी श्रीमती पूर्वी तिवारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे,

जबकि खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

कलेक्टर सुश्री जैन ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत नॉट अटेंड न रहे।

अधिक शिकायत वाले विभाग आवेदकों को कार्यालय बुलाकर प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करें और नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करें।

उन्होंने राजस्व विभाग के न्यायालयीन प्रकरणों सहित नामांतरण, अभिलेख सुधार एवं बंटवारे जैसे लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की।

तहसीलदारों को सतत निरीक्षण कर उचित मूल्य दुकानों, उर्वरक केंद्रों, स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग को बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता मांग अनुरूप सुनिश्चित करने तथा यूरिया, डीएपी व एनपीके की अग्रिम मांग प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

निजी कृषि आदान दुकानों की जांच कर कालाबाजारी व अमानक सामग्री विक्रय पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करने पर भी बल दिया गया।

जलजीवन मिशन एसडीओ को कारण बताओ नोटिस

जलजीवन मिशन की अपेक्षित प्रगति न होने पर एसडीओ लखनादौन को कारण बताओ नोटिस जारी करने और नलजल योजनाओं को तय समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु पीएचई एवं जल निगम को निर्देशित किया गया।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनमन तथा आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्यों की भी समीक्षा हुई।

कलेक्टर ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों के साथ सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में वाटर हार्वेस्टिंग कार्य अनिवार्य रूप से कराने पर जोर दिया।

आयुष्मान कार्ड बनाने की विशेष व्यवस्था के निर्देश

धरती आबा अभियान अंतर्गत  – आयुष्मान कार्ड-राशन कार्ड,– जनधन खाते जैसी मूलभूत योजनाओं का पात्रों को लाभ देने के साथ ही पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभांवित करने के निर्देश दिए।

70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों हेतु जिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड बनाने की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने मिशन जीवन पर्यंत 2.0 के अंतर्गत –आंगनवाड़ी केन्द्रवार शिविर आयोजित कर छूटे हुए हितग्राहियों को लाभांवित करने और अटल पेंशन योजना से जोडऩे के भी निर्देश दिए।

https://www.krishakjagat.org/news/the-shop-and-warehouse-were-sealed-due-to-irregularities/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!