मध्यप्रदेशसिवनी

जनजातीय उत्थान से लेकर जल संरक्षण तक : प्रशासन की व्यापक रणनीति

धरती आबा एवं जलगंगा अभियान की प्रगति की कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने की समीक्षा

Seoni 19 June 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने जिले में चल रहे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान तथा जलगंगा संवर्धन अभियान की गहन समीक्षा की। उन्होंने एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत, जनजातीय कार्य विभाग एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रामवार आयोजित शिविरों की प्रगति की जानकारी ली।

बैठक में कलेक्टर ने जनजातीय हितग्राहियों से प्राप्त आवेदनों की योजना-वार समीक्षा की और संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अनुविभागीय अधिकारी जनजातीय शिविरों का प्रचार-प्रसार प्रभावी रूप से करें ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिले।

इसी बैठक में कलेक्टर ने जलगंगा अभियान के तहत चल रहे जल संरचना निर्माण कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा प्रभारी अधिकारियों, कार्यपालन यंत्रियों और ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्रियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत की प्रभारी सीईओ सुश्री सुनीता खंडायत, एसडीएम लखनादौन श्री रवि सिहाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!