मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल, आंगनवाडी, छात्रावास एवं उचित मूल्य दुकानों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया कलेक्टर सुश्री जैन ने

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) ने गुरूवार 12 सितम्बर को बरघाट विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल, आंगनवाडी, छात्रावास, उचित मूल्य दुकानों, के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की देखी व्यवस्था

स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल, आंगनवाडी, छात्रावास एवं उचित मूल्य दुकानों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया कलेक्टर सुश्री जैन ने - Seoni News

 

कलेक्टर सुश्री जैन ने सर्वप्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरी पहुंचकर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं तथा मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के ओ.टी., विभिन्न वार्डों, मेडिसिन स्टोर तथा उनमें उपलब्ध दवाईयों के साथ ही अन्य विभागों का अवलोकन किया। उन्होंने मेडिसीन स्ट्रोर में दवाइयों को नाम अनुसार व्यवस्थित संधारित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विगत माह में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हुए प्रसव की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश उपस्थिति चिकित्सकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए।

स्कूल,आंगनबाड़ी, छात्रवास का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल, आंगनवाडी, छात्रावास एवं उचित मूल्य दुकानों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया कलेक्टर सुश्री जैन ने - Seoni News

कलेक्टर सुश्री जैन ने ग्राम अरी एवं दुल्हापुर, दौदिवाड़ा में शासकीय स्कूलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूली व्यवस्थाओं के साथ-साथ पदस्थ शिक्षकों एवं दर्ज बच्चों की उपस्थिति के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों को अवलोकन करने के साथ ही बच्चो से आत्मीय संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने एमडीएम की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त कलेक्टर सुश्री जैन ने बालक छात्रावास अरी का निरीक्षण कर छात्रावास में दर्ज बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करते हुए बच्चों से भी व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने इन सभी ग्रामों के आंगनबाडी केंद्रों की व्यवस्थाओं को भी देखा। उन्होने केंद्रों दर्ज बच्चों, पोषण आहार के वितरण तथा अन्य विभागीय गतिविधियों में भी सहभागिता कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

कलेक्टर सुश्री जैन ने निरीक्षण के दौरान आष्टा के प्राचीन एवं पुरातात्विक महत्व के काली मंदिर का भी अवलोकन किया। उन्होंने पुरातात्विक महत्व के संपूर्ण परिसर का निरीक्षण कर मंदिर के संरक्षण एवं व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

ई केवायसी व्यबस्थाओं के दुरुस्तीकरण के दिये निर्देश

स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल, आंगनवाडी, छात्रावास एवं उचित मूल्य दुकानों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया कलेक्टर सुश्री जैन ने - Seoni News

कलेक्टर सुश्री जैन आष्टा प्रवास के दौरान बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में भीड़ दिखाई देने पर निरीक्षण हेतु पहुँची। उन्होंने ई केवायसी के लिए परेशान हो रहे ग्रामीणों से चर्चा कर अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा शाखा प्रभारी को व्यवस्थाओ में सुधार के निर्देश दिये।

गंगेरुआ में उचित मूल्य दुकान पर कार्यवाही के निर्देश

स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल, आंगनवाडी, छात्रावास एवं उचित मूल्य दुकानों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया कलेक्टर सुश्री जैन ने - Seoni News

कलेक्टर सुश्री जैन द्वारा ग्राम गंगेरुआ पहुँचकर उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया गया। उन्होंने उचित मूल्य दुकान से वितरित किये जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता के अवलोकन करने के साथ ही पोर्टल एवं भौतक रूप से उपलब्ध खाद्यान्न भंडारण में अंतर पाए जाने पर खाद्य निरीक्षक को सम्बंधित विक्रेता पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

ग्राम बिरौली के उन्नत कृषक के जीरा शंकर तथा सिंगाड़ा फसल का अवलोकन कर प्रोत्साहित किया

कलेक्टर सुश्री जैन ने ग्राम बिरौली के उन्नत कृषक श्री कामता प्रसाद द्वारा जैविक रूप से उत्पादित किये जा रहे जीरा शंकर चावल तथा सिंगाड़ा उत्पादन गतिविधियों का अवलोकन करते हुए कृषक से उनके फसल एवं आय के बारे में जानकारी प्राप्त उन्हें प्रोत्साहित किया।

जल जीवन योजना अंतर्गत किये जा रहे कार्यो की गुणवत्ता का अवलोकन

स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल, आंगनवाडी, छात्रावास एवं उचित मूल्य दुकानों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया कलेक्टर सुश्री जैन ने - Seoni News

कलेक्टर सुश्री जैन ने अपने विभिन्न ग्रामों के निरीक्षण के दौरान जल जीवन योजना अंतर्गत किये जा रहे नल जल योजनाओ के कार्यो की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामवार जलापूर्ति की स्थिति एवं गुणवत्ता के सम्बंध में ग्रामीणों एवं अधिकारियों से चर्चा करने के उपरांत ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्या को निराकरण करने के निर्देश पीएचई विभाग के अधिकारियों को दिए।

ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यो का अवलोकन किया

कलेक्टर सुश्री जैन ने अपने विभिन्न ग्रामों के निरीक्षण के दौरान ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के विभिन्न कार्यो का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम नदौरा में अमृत सरोवर, ग्राम केकड़ई में पौधरोपण तथा पुल पुलियाओ निर्माण कार्य के गुणवत्ता का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

सिविल हॉस्पिटल बरघाट का किया रात्रिकालीन निरीक्षण

कलेक्टर सुश्री जैन ने अपने भ्रमण के दौरान बरघाट सिविल हॉस्पिटल का रात्रिकालीन औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी ड्यूटी डॉक्टर एवं चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित पाया गया। कलेक्टर सुश्री जैन ने ओपीडी के साथ ही अन्य व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button