छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेस किसान न्याय यात्रा निकालकर भाजपा सरकार को जगायेगी

राजीव कांग्रेस भवन में यात्रा को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

   छिन्दवाड़ा यशो:- भाजपा के राज में आर्थिक रूप से टूट रहे किसानों की विभिन्न समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने व किसानों के लिये न्याय मांगने कांग्रेस किसान न्याय यात्रा निकालने जा रही। किसानों को दोगुनी आय का झांसा देने वाली भाजपा सरकार ने आज किसानों की लागत दोगुनी कर कृषि को लाभ की बजाये हानि के धंधे में तब्दील कर उन्हें कर्जदार बना रही। पिछले 20 वर्षों की भाजपा सरकार ने किसानों से जितने भी वायदे किये उनमें से एक भी पूरे नहीं किये ऐसे विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस किसान न्याय यात्रा निकालकर सरकार को जगायेगी।

किसान न्याय यात्रा को लेकर स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। किसानों की आर्थिक परेशानियों, बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि, खस्ताहाल सड़कें, महिलाओं से दुराचार, अजा, अजजा, अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर 20 सितम्बर 2024 को जिला मुख्यालय पर किसान न्याय यात्रा निकाली जावेगी। छिन्दवाड़ा जिला मुख्य रूप से कृषि आधारित जिला है यहां की सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। किसान सोयाबीन व मक्का फसल का सर्वाधिक उत्पादन लेते हैं किन्तु बीते 13 वर्षों से वर्ष 2011 से आज 2024 तक किसान सोयाबीन को एक ही मूल्य पर बेच रहा, जबकि कृषि की लागत दोगुने से भी अधिक हो चुकी है। किसान एमएसपी की मांग लगातार कई वर्षों से कर रहे हैं और आज भी उनकी उपज एमएसपी के समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदी जा रही।

बढ़ी हुई बिजली दरों को चुकाने के उपरांत सिंचाई के समय किसानों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं देना साथ ही बार-बार बिजली के ट्रांसफार्मरों का खराब होना और महीनों से बिजली सप्लाई बंद रहने की समस्याओं से किसान लगातार जूझ रहे हैं। भाजपा सरकार में खस्ताहाल सड़कें, बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं व नाबालिग बालिकाओं से हो रहे दुराचार, अजा एवं अजजा वर्गों, अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव के खिलाफ कांग्रेस जंगी प्रदर्शन करते हुये किसान न्याय यात्रा निकालेगी।
आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी व आनंद बक्षी, आशीष आदि उपस्थित थे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!