मध्यप्रदेशसिवनी

समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित गतिविधियों की कलेक्टर सुश्री जैन ने की समीक्षा 

शतप्रतिशत बच्चों को शाला में प्रवेश दिलाने ने दिये निर्देश

सिवनी यशो:-  शुक्रवार 25 अक्टूबर को कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) की अध्यक्षता में विकासखण्ड सिवनी, बरघाट, केवलारी एवं कुरई की समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा बैठक कन्या शिक्षा परिसर बोरदई में आयोजित की गई। बैठक में समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत वर्तमान में चल रही सभी गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की जाकर आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में निम्न एजेण्डा अनुसार समीक्षा की जाकर समग सीमा में कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया कक्षा 01 का नामांकन, ट्राजीसन लॉस, कम दर्ज संख्या वाली शालाओं, यूडाइस, शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण, NAS 2024 की तैयारी, स्वयं सिद्वी चेटबोट पर छात्रों की सहभागिता, ओलम्पियाड,  NMMS, नवोदय प्रवेश परीक्षा,FLN एवं मैटरिंग की समीक्षा की गयी। 
समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित गतिविधियों की कलेक्टर सुश्री जैन ने की समीक्षा  - Seoni News
कलेक्टर सुश्री जैन ने कक्षा 01 में शून्य नामांकन वाली शालाओं की समीक्षा कर निर्देशित किया कि सबंधित शाला के शिक्षक, जनशिक्षक अपनी बसाहट में घर-घर जाकर आयु अनुरूप कक्षा में बच्चों को दर्ज करेंगे एवं इस आशय का प्रमाण पुत्र 05 नवम्बर 2024 तक प्रस्तुत करेंगे, कि कोई भी बच्चा प्रवेश से वंचित नहीं है। वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण में लक्षित बच्चा शाला में प्रवेश से वंचित पाया जाता है तो संबंधितों पर एक पक्षीय अनुशासनात्त्मक कार्यवाही की जायेगी ।
समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित गतिविधियों की कलेक्टर सुश्री जैन ने की समीक्षा  - Seoni News
बैठक में  FLN, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेNAS) की तैयारी को सर्वोच्य प्राथमिकता दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अवलोकनकर्ता एवं जनशिक्षा केन्द्र प्रभारियों को जनशिक्षा केन्द्र अधीनस्थ आने बाली समस्त शालाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए, अकादमिक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। एक परिसर एक शाला में संचालित समस्त गतिविधियों के लिए संस्था प्रमुख पूर्ण रूप से जवाबदेह होगा। बैठक में सहायक संचालक, शिक्षा, जिला परियोजना समन्वयक, समस्त सहायक परियोजना समन्वयक, जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी, बी.आर.सी.सी. बी.ए.सी एवं जनशिक्षकों की सहभागिता रही

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button