WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

29  अक्टूबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

मतदाता सूची में नाम जोडऩे, हटाने एवं संशोधित किया जा सकेगा

सिवनी यशो:- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के कार्यक्रम अंतर्गत 29 अक्टूबर को निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन करवाने और नाम हटवाने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले एवं जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वे अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
 इसी दौरान दिनांक 09-11-2024 (शनिवार), 10-11-2024 (रविवार), 16-11-2024 (शनिवार) एवं 17-11-2024 (रविवार) को विशेष कैंप आयोजन किया है। इन विशेष कैंपों में बीएलओ भी मतदान केन्द्र में उपस्थित होकर भी आवेदन प्राप्त करेगें, प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण दिनांक 24-12-2024 तक किया जायेगा एवं दिनांक 06-01-2025 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!