सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने जल निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं योजना अंतर्गत निर्माण कार्य कर ही एजेंसियों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन अंतर्गत स्कूलों, आंगनबाडिय़ों में हुए नल कनेक्शन सहित संचालित प्रगतिरत एवं पूर्ण हो चुके कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अनुभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के माध्यम से स्कूलों, आंगनबाड़ी संस्थाओं एवं ग्रामों हुए नल कनेक्शन कार्यों की गुणवत्ता जांच कराने के निर्देश दिए। इसी तरह स्कूल एवं आंगनबाड़ी संस्था प्रमुखों को भी संस्थाओं में हुए नल कनेक्शन कार्यों एवं नल संचालन की स्थिति की जांच तथा आवश्यकतानुसार सुधार कार्य कराने के उपरांत ही एनओसी देने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने पूर्व स्वीकृत योजनांतर्गत शेष रहे कार्यों एवं नवीन टेंडरों की समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।



