राज्यपाल महोदय के प्रवास की तैयारियों का कलेक्टर संस्कृति जैन ने लिया जायजा
झोला और थांवरझोड़ी में मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व साफ-सफाई पर विशेष फोकस
Seoni 19 August 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने आगामी 20 एवं 21 अगस्त को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम को लेकर आज केवलारी विकासखण्ड के ग्राम झोला एवं कुरई विकासखण्ड के ग्राम थांवरझोड़ी का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़े :- सिकल सेल एनिमिया उन्मूलन शिविर का राज्यपाल ने किया अवलोकन
कलेक्टर ने स्थल पर पहुँचकर मंच, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, पार्किंग और सुरक्षा तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देश
-
सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियाँ तय समय पर पूर्ण करें।
-
किसी भी प्रकार की कमी न रहे।
-
पुलिस विभाग आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बल की तैनाती सुनिश्चित करे।
निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय, सहायक कलेक्टर पंकज वर्मा, एसडीएम केवलारी महेश अग्रवाल तथा एसडीएम कुरई श्री प्रशांत उइके भी उपस्थित रहे।



