मध्यप्रदेशसिवनी

महाबली हाथियों को 7 दिन तक मिलेगा स्नान, नीम तेल मालिश और पौष्टिक फलों का आहार

“हाथियों की सेहत पर फोकस, पेंच रिजर्व में चला रहा खास कैंप”

 Seoni 19 August 2025

सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिजर्व में आज 19 अगस्त से हाथियों के लिए अनोखा ‘रेजुविनेशन कैंप’ शुरू हुआ।

यह विशेष शिविर 25 अगस्त तक चलेगा, जिसमें हाथियों को स्वास्थ्यवर्धक आहार, स्नान और औषधीय देखभाल दी जाएगी।

सुबह महावतों ने हाथियों को स्नान कराया और उनके पैरों व सिर की नीम तेल से मालिश की। इसके बाद हाथियों को केला, नारियल, गन्ना, गुड़, चना, अनानास, आम, पपीता, नाशपाती और मक्का पौधे जैसे पौष्टिक फल व खाद्य पदार्थ खिलाए गए।

"पेंच टाइगर रिजर्व में हाथियों का स्नान व नीम तेल मालिश"
“हाथियों का स्पा: पेंच रिजर्व में शुरू हुआ रेजुविनेशन कैंप”

 स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

वरिष्ठ वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा ने हाथियों की स्वास्थ्य जांच की और महावतों व चाराकारों को जरूरी सुरक्षा और देखभाल संबंधी निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :- पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी – आपसी संघर्ष में बाघ की मौत

 पेंच के 11 हाथी बने आकर्षण का केंद्र

फिलहाल पेंच टाइगर रिजर्व में कुल 11 विभागीय हाथी हैं –

  • 7 नर वयस्क: जंग बहादुर, गणेश, जनरल करियप्पा, जनरल तिमैय्या, लव, मारुति, शुभ बच्चा

  • 3 मादा हाथी: सरस्वती, शेरोन, दामिनी

  • 1 नर शावक (9 माह का)

यह कैंप न केवल हाथियों की सेहत और पोषण सुधारने में सहायक है बल्कि पेंच रिजर्व की पहचान को भी और आकर्षक बना रहा है।

(रजनीश कुमार सिंह, भा.व.से., उप संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी म.प्र.)

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!