कलेक्टर शीतला पटले का सख्त प्रशासनिक एक्शन, समय-सीमा बैठक में अफसरों को दो-टूक निर्देश
कलेक्टर श्रीमती पटले की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
Seoni 09 February 2026
सिवनी यशो:- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में
समय-सीमा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला प्रशासन से जुड़े लंबित प्रकरणों, जनसमस्याओं एवं निर्वाचन कार्यों की
विभागवार गहन समीक्षा की गई।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह,
अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप,
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी श्रीमती पूर्वी तिवारी सहित
समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की विधानसभावार समीक्षा
कलेक्टर श्रीमती पटले ने फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण–2026
के अंतर्गत विधानसभावार मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन संबंधी
फॉर्म-6, 6A, 7 एवं 8 की स्थिति की समीक्षा की।
उन्होंने प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के
निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए।
सीएम हेल्पलाइन व न्यायालयीन प्रकरणों पर सख्ती
बैठक में कलेक्टर ने उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों एवं
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का केवल औपचारिक नहीं,
बल्कि गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
नगरीय निकायों के लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
कलेक्टर श्रीमती पटले ने नगर पालिका एवं जनपद पंचायतों से संबंधित
समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से फीडबैक लिया।
शेष लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई कर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आवारा श्वानों व गंदगी पर नियंत्रण के निर्देश
कलेक्टर ने सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्रों में
आवारा श्वानों हेतु शेल्टर होम के लिए उपयुक्त स्थल का चयन कर
दिशानिर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा सड़कों पर गंदगी फैलाने एवं कचरा फेंकने पर
नियमानुसार जुर्माना कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
जर्जर भवनों के डिस्मेंटल के निर्देश
कलेक्टर श्रीमती पटले ने शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग,
महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के
जर्जर एवं पुराने भवनों का चिन्हांकन कर
उन्हें डिस्मेंटल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता
जनसमस्याओं का समय-सीमा में निराकरण एवं शासन की योजनाओं का
प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।



