क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

दिनदहाड़े वृद्ध महिला के साथ ठगी, दो बदमाश ले उड़े अंगूठी और चैन

Seoni 21 April 2025
छपारा यशो:- छपारा में दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला के साथ ठगी की वारदात सामने आई है। दो अज्ञात बदमाशों ने एक शिव मंदिर में पूजा के बहाने महिला को झांसा देकर पौने दो लाख रुपए के जेवरों पर हाथ साफ कर लिया।

नगर के अब्दुल कलाम वार्ड सुनारी मुहल्ला निवासी पीडि़त महिला कुसुम बाई सोनी ने बताया कि वह मंदिर में साफ-सफाई कर रही थीं, तभी दो लोग बाइक पर आए और पूजा करने की अनुमति मांगी। दोनों ने अपने साथ लेकर आए हुए चुनरी, नारियल और बिस्कुट का पैकेट सामग्री के साथ 50 रुपयों के नोटों पर महिला से कहा कि आप ही अपनी पहनी हुई अंगूठी और चेन उतार कर 50 रुपए की नोट में रख कर पूजन के लिए वहीं मंदिर में चढ़ा दो जिसपर महिला ने अपनी एक अंगूठी और एक चेन (जिनकी कीमत लगभग 1.80 हजार रुपए) उन नोटों पर रख दिया जिसके बाद पूजन सामग्री सहित 50 रुपयों को मोड़कर उन्होंने महिला के हाथों में मंदिर के दरवाजे पर रखने को कहा और जब तक वृद्ध महिला कुछ समझ पाती वहां से दोनों शातिर बदमाश महिला के आभूषण लेकर मंदिर के सामने खड़ी हुई उनकी बाइक पर सवार हो वहां से रफूचक्कर हो गए।
इसके बाद बदमाश जेवर लेकर फरार हो गए। पीडि़त महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए प्रयास कर रही है।

4 x 6 in

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!