धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

एक दिवसीय हज तरबियत कैम्प संपन्न, 150 आज़मीने हज ने प्रशिक्षण प्राप्त किया

सिवनी यशो:- सेन्ट्रल इंडिया खादिम उल हुज्जाज कमेटी सिवनी कि जानिब से विगत रविवार को एक दिवसीय हज तरबियत कैम्प का आयोजन रायल लांन ज्यारत नाका जबलपुर रोड सिवनी में सम्पन्न हुआ जिसमें सिवनी जिले के हज यात्रियों के अलावा छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला के लगभग 150 आज़मीने हज ने प्रशिक्षण प्राप्त किया


प्रशिक्षण केम्प का आरम्भ क़ारी हाफिज़़ शोएब रज़ा साहब ने तिलावत कुरआन पाक से किया और संक्षेप वर्णन किया तत्पश्चात् नात खा असलम बाबा और निजामुद्दीन अंसारी नागपुर ने शानदार अंदाज में नात पेश किया नागपुर से तशरीफ़ लाए मास्टर हज ट्रेनर व कस्टम विभाग के अधिकारी हाजी गफ्फार अंसारी ने कस्टम सम्बंधित जानकारी प्रदान की और सेन्ट्रल तंजीम कमेटी व नागपुर इम्बारकेशन पाइंट के इंचार्ज हाजी शाहिद नसीम खान ने भी सऊदी अरब में हज यात्रा पर कोई भी वस्तु जो वहां पर अवैध है उसे न ले जाने के बारे संक्षेप में वर्णन किया मौलाना फरीद अंसारी साहब ने उमराह और मदीने की जियारत पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी हज मास्टर ट्रेनर मोहम्मद साबिर खान ने हज के पांच दिन से संबंधित जानकारी प्रदान की नागपुर से तशरीफ़ लाए क़ारी आमिर ख्वाजा ,? निजामुद्दीन अंसारी ने भी बारी बारी से हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया और हज व उमराह के महत्व पर प्रकाश डाला सभी हाजऱीन ने हज प्रशिक्षण केम्प भी भूरी प्रशंसा कि सेन्ट्रल इंडिया खादिम उल हुज्जाज कमेटी सिवनी के अध्यक्ष अब्दुल वाहिद समर ने बताया कि जो हाजी अपना इम्बारकेशन पांईट मुम्बई कि जगह नागपुर करना चाहते है तो वो आवेदन फ़ार्म भरकर फार्म के साथ अपने कवर हैड के नाम व पासपोर्ट नम्बर के साथ जिला हज कमेटी सिवनी के अध्यक्ष कि अनुशंसा के पत्र के साथ म,प्र, राज्य हज कमेटी भोपाल और सेंट्रल हज कमेटी मुंबई को दोनों पत्र भेज कर अपना एंबार्केशन पॉइंट मुंबई से नागपुर बदल सकते हैं मंच संचालक हाजी मोहम्मद साबिर खान ने भी से हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया और सेन्ट्रल इंडिया खादिम उल हुज्जाज कमेटी सिवनी ने सभी आज़मीने हज को एक हैंडबैग व शाल तोहफे में देकर सम्मानित किया
इस प्रशिक्षण केम्प को सफल बनाने में सेंट्रल इंडिया हज कमेटी सिवनी के पदाधिकारी हादी अहमद, हाजी अब्दुल मोईन, हाजी अब्दुल नईम खान अकबर अली हाजी इरफान उल हक इंजिनियर सोहेल हैदरी, अरशद हैदरी, हाजी सईम उस्मानी,इरफान खान, मुदस्सर खान हाजी आरिफ़ अंसारी, हाजी मोहम्मद अफरोज खान भोमा, असलम भाई पत्ते वाले, मोहम्मद शब्बीर वारसी,हाजी अब्दुल समद खान मोहम्मद रिजवान खान, मोहम्मद अदनान खान मोहम्मद गुफऱान ख़ान समीर अहमद और मीडिया प्रभारी हाजी अब्दुल नईम खान व पत्रकार फिरोज खान हाजी कमरुज्जमा खान हाजी साहब खान हाजी असादुल्ला खान हाजी मसूद आतिश का सहयोग प्राप्त हुआ
अंत मे हज तरबियत कैम्प में शामिल सभी लोगों का सेन्ट्रल इंडिया खादिम उल हुज्जाज कमेटी सिवनी के सचिव हाजी मोहम्मद साबिर खान ने आभार व्यक्त किया

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!