छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

समग्र आई डी संबंधी गलतियाँ एक सप्ताह में सुधारे – कलेक्टर

समय सीमा बैठक सम्पन्न

सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में सोमवार 04 मार्च को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत एवं अपर कलेक्टर सी एल चनाप सहित सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही साथ ही विकासखण्डस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल ने समय सीमा एवं सी एम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदनों की विभागवार समीक्षा कर लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश सभी जिला अधिकारियों को दिये। उन्होंने निेर्देशित किया कि 15 दिवस की समय सीमा में ही सभी आवेदनों का निराकरण किया जाये। अन्यथा की स्थिति में संबंधित जिला अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर श्री सिंघल ने समग्र आईडी से गलत आधार सीडिंग की शिकायतों को लेकर वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक से जुडे सभी सीएमओ एवं सीईओ जनपदों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह की समयसीमा में ऐसी सभी गलतियों को अभियान चलाकर सुधार किया जाये ताकि प्रत्येक व्यक्ति को उनकी पात्रता अनुसार योजना का लाभ सुविधाजनक रूप से मिल सके। कलेक्टर श्री सिंघल ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के सर्वे कार्यों तथा आदि आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत चयनित ग्रामों में की जा रही कार्यवाही की विकासखंडवार समीक्षा कर संबंधित जनपदों के सीईओ को निेर्देशित किया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत सर्वे कार्य त्वरित रूप से पूर्ण किये जायें तथा नियमानुसार चिन्हांकित विशेष पिछडी जनजातियों के व्यक्तियों को पात्रतानुसार सभी योजनाओं का लाभ दिया जाये। इसी तरह आदि आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत उन्होंने ऐसे ग्रामों में मूलभूत अधोसंरचना जैसे सडक, पुल-पुलिया आदि के निर्माण के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री सिंघल द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर अधिकारियों को सौंपे गए निर्वाचन कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!