WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विकसित भारत संकल्प यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

प्रचार रथ के माध्यम से दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

सिवनी यशो:- भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ शतप्रतिशत लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने, नागरिकों को हितग्राहीमूलक योजनाओं में उपलब्ध कराये गये लाभ और विभिन्न सुविधाओं को लोगों के साथ साझा करते हुये उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से 16 दिसम्बर से 26 जनवरी 2024 तक चलने वाली ”विकसित भारत संकल्प यात्रा” सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ही जिले में भी ग्रामवार-वार्डवार संचालित की जा रही हैं।
”विकसित भारत संकल्प यात्रा” अंतर्गत प्रचार रथ 17 दिसम्बर को बरघाट विकासखण्ड के ग्रामपंचायत कोडोपार एवं आमागढ, छपारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नांदिया कलॉ, धनौरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सर्रा एवं तुआघोरा, घंसौर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत किंदरई एवं धूमामाल, केवलारी की ग्राम पंचायत बाघडोंगरी एवं दुरैंदा, कुरई की ग्राम पंचायत मोहगांव सडक एवं ऐरमा, लखनादौन की ग्राम पंचायत गौराबीबी एवं पाथरकाठी तथा सिवनी विकासखण्ड की परासिया, गौरखपुर कलॉ, मैली एवं बोरदई पहुँची। ग्राम में प्रवेश के दौरान प्रचार का रथ का जगह-जगह स्वागत किया गया। तथा ग्रामवार कार्यक्रम आयोजित कर प्रचार रथों में उपलब्ध एलईडी वॉल के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।इसके साथ ही साथ मौके में उपस्थित विभिन्न विभागों के मैदानी अमलें द्वारा पत्र हितग्राहियों को लाभांवित किए जाने की कार्यवाही भी की गई।
आज यह पहुँचेंगे प्रचार वाहन
18 दिसम्बर को बरघाट विकासखण्ड के ग्रामपंचायत विजयपानीकला एवं पखारा, छपारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मुडरई, धनौरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत धनौरा एवं घुघरीमाल, घंसौर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत केदारपुर एवं पाटन, केवलारी की ग्राम पंचायत पांडियाछपारा, लखनादौन की ग्राम पंचायत जोबा,पतलोन एवं खूबी तथा सिवनी विकासखण्ड की बंडोल, अलोनिया, बम्हनी तथा सुकवाहा पहुचेगी।
इन योजनाओं का मिलेगा लाभ- विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व), जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग, स्वाइल हैल्थ कार्ड व उन्नत कृषि यंत्र तथा शहरी क्षेत्रों में आयोजित अभियान में पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, पीएम आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत अभियान (शहरी), उजाला योजना, अमृत योजना, पीएम जन औषधि परियोजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल भुगतान अधोसंरचना, खेलो इंडिया, आरसीएस: उड़ान, वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना को सम्मिलित किया गया है। यह प्रचार रथ उल्लेखित योजनाओं का एलईडी वॉल के माध्यम से प्रचार-प्रसार करेंगे। इस अवसर पर मैदानी अमला उपस्थित रहकर पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने का कार्य भी करेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!