मध्यप्रदेशमंडला

मंडला में बारिश के दौरान नौका संचालन और फिशिंग पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

टीएल बैठक में कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के निर्देश, लापरवाही पर नगर पालिका इंजीनियर को नोटिस, डायरिया के हर मरीज की होगी ट्रैकिंग

मंडला बारिश में नौका संचालन और फिशिंग पर पूर्ण प्रतिबंध, कलेक्टर राहुल धोटे के सख्त निर्देश

Mandla, 14 July 2026
मंडला यशो:- जिले में लगातार हो रही बारिश और जलाशयों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने वर्षाकाल के दौरान जिले में नौका संचालन एवं फिशिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही लोगों की जान के लिए खतरा बन सकती है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नगर पालिका के इंजीनियर जयप्रकाश डहरिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़े :- सिवनी वन विभाग में ऐतिहासिक पदोन्नति: वनरक्षक से उप वनक्षेत्रपाल तक 271 कर्मचारियों को मिला प्रमोशन

जिला योजना भवन में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सभी नौकाओं की फिटनेस की जांच सुनिश्चित की जाए तथा वर्षा ऋतु समाप्त होने तक किसी भी जलाशय में नौका संचालन और मछली पकड़ने की अनुमति न दी जाए।

500 दिन से लंबित शिकायतों पर लगेगा जुर्माना

बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण करें। उन्होंने चेतावनी दी कि 500 दिनों से अधिक लंबित प्रत्येक शिकायत पर 1,000 रुपये का दंड लगाया जाएगा। राजस्व एवं नगरीय आवास विभाग को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के विशेष निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े :-सीएम हेल्पलाइन की 100 दिन से लंबित शिकायतों का जल्द करें निराकरण: जिला पंचायत सीईओ अंजली शाह

श्रमिक पंजीयन बढ़ाने पर जोर

कलेक्टर ने भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए। मानधन योजना में भी पात्र श्रमिकों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

डायरिया के हर मरीज की होगी सतत ट्रैकिंग

बारिश के मौसम में डायरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर ने जिला अस्पताल में प्रत्येक मरीज की सतत केस ट्रैकिंग करने के निर्देश दिए। सभी विकासखंडों के बीएमओ को प्रतिदिन संबंधित एसडीएम को डायरिया मरीजों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि संक्रमण को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

इसके अलावा सभी एसडीएम को प्रत्येक ग्राम पंचायत में एंटी वेनम और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता संबंधी जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कराने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़े :- 149वें संगीतमय सुंदरकांड में गूंजा भक्ति का स्वर, शिक्षा और सुरक्षित खेती का दिया संदेश

प्रभारी मंत्री के दौरे और एनीमिया मुक्त अभियान की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में 16 जुलाई को जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल के प्रस्तावित सांदीपनि विद्यालय अंजनिया भ्रमण एवं एनीमिया मुक्त मंडला अभियान के शुभारंभ की तैयारियों की समीक्षा की गई।

2,882 प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण

कलेक्टर ने प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए बताया कि अब तक 2,882 पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :-UCC पर कांग्रेस अपना रुख स्पष्ट करे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले- वोट बैंक की राजनीति छोड़ जवाब दे विपक्ष

बैठक में सीईओ जिला पंचायत शाश्वत सिंह मीना, एडीएम राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर संस्कार बावरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.facebook.com/share/v/1LcTPf9DMK/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button