छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी कांग्रेस ने

सिवनी रविवार 28 मई 2023

सिवनी यशो:- स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना जी की उपस्थिति में अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महामंत्री महेन्द्र सिंह वोहरा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया तथा प्रदेश कांग्रेस अल्संख्यक विभाग के जिला प्रभारी दलवीरसिंह जस्सल जी ने दीपप्रज्जवलित किया एवं उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जेपीएस तिवारी, विष्णु करोसिया, अतुलचंद मालू, मोहनसिंह ठाकुर, गेंदलाल भलावी, डालचंद बर्वे, निर्मल निखारे, अनीस खान, राजिक अकील, दीवान आजम अली, राजेश मानाठाकुर, सुमित मिश्रा, नब्बू भाई, जोऐब जकी अनवर, अजय मानाठाकुर, टिकेन्द्र देशमुख, एड. मिर्जा फैसल बैग, ठा. जयप्रकाशसिंह परिहार, साजिद सज्जू खान, मोहसिन खान, लाईक पटेल, विक्रम वर्मा, अफसर अंसारी, सुजीद गोदरे, हुकुमचंद सनोडिया, हरिप्रसाद सनोडिया, रहीम शाह, अशफाक खान अश्शू, नदीम खान, गनी खान, शमीम अख्तर, अ. हकीम खान, ईशान खान उपस्थित रहें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!