राजनीतिसिवनी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रभारियों की बैठक ली

नये मतदाताओ के नाम जोडऩे, मृतक या बाहर गये मतदाताओं के नाम कटवाने का कार्य प्राथमिकता से करने की हुई चर्चा

Seoni 12 May 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 12 मई 2025 को कार्यालय जिला कांग्रेस कमेटी इंदिरा भवन सिवनी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना द्वारा जिले की चारो विधानसभा के मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रभारियों की बैठक ली गई।

बैठक में श्री खुराना ने प्रभारियों को अवगत कराया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य किया जाना सुनिश्चित है, जिसमें नवीन मतदाताओं का नाम जोडऩा, मृतक या बाहर जा चुके मतदाताओं के नाम हटाना व वोटर लिस्ट से गलत नामों को सूची से निरस्त किये जाने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देकर कहा कि आप अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्र में बूथ पर नियुक्त बी.एल.ए. की भूमिका को सुनिश्चित करें साथ ही बी.एल.ए. का सत्यापन कर, जिस बूथ पर बी.एल.ए. कार्य करने में असमर्थ है तो उनके स्थान पर पुन: नए बी.एल.ए. की नियुक्ति किये जाने सहित अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित प्रभारियों द्वारा अपने प्रभार के दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

श्री खुराना ने समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से आग्रह किया है कि विधानसभा प्रभारियों से सर्म्पक कर उन्हें अपने-अपने ब्लॉक स्तर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं बी.एल.ए. सत्यापन कार्य में सहयोग प्रदान कर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश का पालन करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को सम्पन्न कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
बैठक में लखनादौन विधानसभा प्रभारी संदीप जैन बंटी, राजेश दुबे, सिवनी विधानसभा प्रभारी घनश्याम पटेल, बरघाट विधानसभा प्रभारी राहुल उइकेे, जिला कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश सिंह ठाकुर उपस्थित रहें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!