धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

श्री परशुराम जयंती के पावन अवसर पर आठ दिवसीय परशुराम प्राकट्य महोत्सव

Seoni 25 April 2025

सिवनी यशो :- जिला ब्राहम्ण समाज सिवनी के तत्वाधान में भृगुकुल नंदन भगवान परशुराम जी का प्राकट्य महोत्सव समारोह का आयोजन पूरे जिले में मनाया जाना है जिसमें 27 अप्रैल से 4 मई तक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 27 अप्रैल को छपारा में पूजन अर्चन के बाद रैली का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह 29 अप्रैल को बरघाट एवं केवलारी में तथा 30 अप्रैल को घंसौर एवं लखनादौन में भी रैली निकाली जावेगी।

आयोजन को लेकर जिला अध्यक्ष दिलीप तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, राजेश त्रिवेदी, अजय मिश्रा, भुवनेश्वर शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, अशोक तिवारी सहित प्रचार प्रसार में ऋषभ शर्मा, सतीश शर्मा, आशीष मिश्रा, दिनेश शर्मा, अखिलेश चंकी पांडे, अरविंदजा दुबे, सुर्यकांत चतुर्वेदी, मंजू दुबे, मनोज मर्दन त्रिवेदी, शरद दुबे, अवधेश तिवारी आदि को दायित्व सौंपा गया है। शोभा यात्रा को सफल बनाने हेतु विकासखण्ड सहप्रभारी के रूप में सिवनी शहर अशोक तिवारी, ग्रामीण भुवन भास्कर मिश्रा, केवलारी दामोदर प्रसाद शुक्ला, घंसौर विजय तिवारी, कुरई में देवेन्द्र दीक्षित, लखनादौन श्याम नारायण पांडे, बरघाट में शिवशंकर शर्मा एवं छपारा में राजेन्द्र तिवारी को दायित्व सांैपा गया है।

आयोजन के प्रथम चरण में 30 अप्रैल दिन बुधवार को प्रात: 9 बजे से श्री माता त्रिपुर सुंदरी एवं भगवान परशुराम जी का अभिषेक, श्रृंगार, पुजन, अर्चन एवं बंधन किया जावेगा, इसके प्रभारी पंडित दिनेश मिश्रा, गीता अवस्थी, प्रतिभा तिवारी, मीनाक्षी तिवारी, मंजू अवस्थी, शिव कुमार तिवारी, विनोद मिश्रा, अजय शर्मा होंगे। द्वितीय चरण 4 मई दिन रविवार को अपरान्ह 3 बजे शोभा यात्रा ( वाहन रैली) निकाली जावेगी।

इस दौरान मुख्य अतिथि पंडित श्री आशीष दुबे (सांसद जबलपुर), संजय शर्मा ( पूर्व विधायक तेंदुखेड़ा), श्रीमति नीता पटेरिया (पूर्व सांसद सिवनी), गौरव मिश्र (डी.एफ.ओ.), मेघा शर्मा (एस.डी.एम. सिवनी), प्रभात मिश्रा (एस.डी.एम. चैरई), आशीष कुमार पांडे (एस.डी.ओ. फारेस्ट ), बी.पी. तिवारी (एस.डी.ओ. फारेस्ट ) शामिल होगें।

यह रैली मठ मंदिर से प्रारंभ होकर छिंदवाड़ा चैक, गणेश मंदिर, महावीर मढिय़ा, शंकर मढिय़ा, नगर पालिका, नेहरू रोड, शुक्रवारी, गणेश चैक, सिंधिया तिराहा, बाहुबली चैक, पाल पेट्रोल पंप, सिंधी कॉलोनी, सोमवारी चैक, गांधी भवन, गणेश चैक, डुंडा सिवनी, परशुराम भवन प्रांगण पहुँचकर सामाजिक सम्मेलन में परिवर्तित होगी।

इस द्वौरान झंडा प्रभारी हर्षित तिवारी, अनुराग उपाध्याय, पंकज तिवारी, शिवम तिवारी होंगे। रैली के संचालन में विजय तिवारी सिवनी, पंडित विशाल तिवारी, अनुप मिश्रा आदि का समावेश किया गया है। शाम को भजन संध्या में दामोदर शुक्ला, नेत्रपाल दुबे एवं विशाल शुक्ला का समावेश किया गया हैैै।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!