WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस नेता आनंद पंजवानी एवं संतोष पंजवानी भाजपा में शामिल

सिवनी यशो:- प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है और कांग्रेस रसातल में जा रही है । छिंदवाडा के कांग्रेस विधायक कमलेश शाह प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों कांग्रेस नेता कांग्रेस की कुनीतियों को छोड़कर एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है। कमलेश शाह के भाजपा में आने से छिंदवाडा में जीत का इतिहास बनेगा। छिंदवाडा का विकास डबल इंजन की सरकार में ही संभव है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह सहित सिवनी, रीवा, इंदौर और आगर मालवा के हजारों कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कही।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, उप मुख्यमंत्रीराजेन्द्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को सिवनी विधानसभा से हाल ही में कांग्रेस से प्रत्याशी रहे आनंद पंजवानी एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष पंजवानी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता के साथ सभी पदों से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों प्रभावित होकर एवं कांग्रेस की कुनीतियों से त्रस्त होकर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के साथ भोपाल पहुँचकर प्रदेश भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया और उम्मीद जतायी कि उनके राजनैतिक अनुभव और क्षमता का भाजपा को लाभ मिलेगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!