WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सड़कों का निर्माण उन्नति की दृष्टि से महत्वपूर्ण है – दिनेश राय मुनमुन

विधायक दिनेश राय मुनमुन के शुभहस्ते किया गया मार्गो का भूमिपूजन

सिवनी यशो:- शुक्रवार, दिनांक 07 जुलाई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के हस्ते विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दो मार्गों का भूमिपूजन किया गया। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विधायक श्री राय प्रात: 09:00 बजे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मुंगवानी कलां में आयोजित मार्ग निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे पहुंचे। जहां पर आपने 597.34 लाख लागत से निर्मित किये जाने वाले 03 किमी लम्बे ग्राम भाटीवाडा से ग्राम मुंगवानी कलां (पुल सहित) मार्ग का भूमिपूजन किया। इसके पश्चात विधायक श्री राय ग्राम मारबोडी पहुंचे। जहां पर भी आपके शुभ हस्ते 471.99 लाख लागत से निर्मित किये जाने वाले 5.90 किमी लम्बाई के ग्राम मारबोडी से ग्राम हिनोतिया मार्ग का विधि विधान से पूजन कर मंत्रोच्चार के साथ जनप्रतिनिधियों व गणमान्य जनों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उक्त ग्रामों में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा विधायक श्री राय की ढोल-बाजों एवं फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत कर भव्य आगवानी की गयी। इस दौरान श्री राय उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव-गांव में बेहतर सड़कों का निर्माण हो यह भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार की पहली प्राथमिकता है।
इसलिए गांव-गांव मे सड़कों का निर्माण कर ग्रामीण जनों को आवागमन में बेहतर सुविधा प्रदान करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। विधायक श्री राय ने कहा कि सड़कें एक गांव से दूसरे गांव और शहर से जोड़ती है। सड़कों का निर्माण उन्नति की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। निश्चित ही क्षेत्र में सड़कों के निर्माण से आवागमन सभी के लिए सरल और सुगम होने के साथ ही क्षेत्र में व्यापार, व्यवसाय बढ़ाने मे सहायक सिद्ध होगी। इस गरिमामय अवसर पर दिलीप सनोडिया जी भाजपा मंडल अध्यक्ष मुंगवानी, सुरेश सनोडिया , बृजेश राजपूत विधायक प्रतिनिधि जनपद, योगेन्द्र जैन मंडल महामंत्री, श्रीमती दीपा अंकित ठाकुर सरपंच मुंगवानी, अजीत सिंह गुडडा भैया, अरुण उपाध्याय, राम वर्मा , जसवंत बघेल, अनिल उपाध्याय , ओमकार सनोडिया सरपंच मनौरी, श्रीमती लक्ष्मी सिरसाम सरपंच मारबोडी, श्रीमती ममता परिहार उपसरपंच, टेकराम सनोडिया , दिलीप परिहार, सुदेश ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, मोहनलाल यादव, संदीप ठाकुर जी, देवेन्द्र सिंह, रमेश सिंह, रघुनंदन सिंह , ओम ठाकुर सहित बडी संख्या मे ग्रामीण जनों व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!